{"_id":"612e6cc28ebc3e887b79fee2","slug":"record-of-first-vaccine-not-found-uproar-kannauj-news-knp649377541","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली वैक्सीन लगने का नहीं मिला रिकार्ड, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली वैक्सीन लगने का नहीं मिला रिकार्ड, हंगामा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के दौरान पहलीका पोर्टल पर रिकार्ड न होने पर हंगामा करते ल?
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना की पहली डोज लगने का प्रमाण होने के बाद भी पोर्टल पर यह अपडेट नहीं हुआ। मंगलवार को दूसरी डोज लगवाने लोग पहुंचे तो कोविड पोर्टल पर रिकार्ड न मिलने पर महिला विंग में हंगामा होने लगा। मामला बढ़ता देख बिना रिकार्ड के ही दूसरी डोज लगाकर लोगों को शांत कराया गया।
कोविड पोर्टल पर स्लाट बुक होने के बाद पहली डोज लग गई। समय आने पर लोग दूसरी डोज लगवाने जिला अस्पताल पहुंचे तो कोविड पोर्टल पर पहली डोज का रिकार्ड नहीं मिला। इससे डोज देने से मना कर दिया गया। इससे नाराज लोगों ने वैक्सीन लगने के दौरान मिलने वाले कार्ड को दिखाया। कर्मचारियों ने कोविड पोर्टल पर रिकार्ड न होने की बात कहते हुए जाने के लिए कह दिया। इससे नाराज लोगों ने वैक्सीनेशन सेंटर पर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने पोर्टल पर दोबारा जांच करने के लिए कहा। दोबारा जांच की गई तो भी रिकार्ड नहीं मिला। इससे किसी ने सीएमओ तो किसी ने सीएमएस से शिकायत करने की बात कही।
हंगामा बढ़ता देख कर्मचारियों ने विकल्प निकाला। इन्होंने दूसरी डोज लगाने के लिए कहा। साथ ही बताया कि इसका रिकार्ड पोर्टल पर नहीं मिलेगा। इस पर लोग राजी हो गए। इस तरह करीब पांच लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगने के बाद लोग शांत होकर घर चले गए। कहा कि उनको रिकार्ड नहीं, कोरोना से बचाव चाहिए। इसीलिए वैक्सीन लगवाने आए हैं। इस संबंध मेें प्रभारी सीएमएस का कहना है कि कुछ लोगों को इस तरह की दिक्कत हो रही है। समाधान निकाल लिया जाता है। अधिकतर वैक्सीन में 10 के स्थान पर 11 लोगों की डोज निकलती है। इससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है। लोगों का काम चल जाता है।