फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Record of first vaccine not found, uproar

पहली वैक्सीन लगने का नहीं मिला रिकार्ड, हंगामा

Tue, 31 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Record of first vaccine not found, uproar
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के दौरान पहलीका पोर्टल पर रिकार्ड न होने पर हंगामा करते ल? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना की पहली डोज लगने का प्रमाण होने के बाद भी पोर्टल पर यह अपडेट नहीं हुआ। मंगलवार को दूसरी डोज लगवाने लोग पहुंचे तो कोविड पोर्टल पर रिकार्ड न मिलने पर महिला विंग में हंगामा होने लगा। मामला बढ़ता देख बिना रिकार्ड के ही दूसरी डोज लगाकर लोगों को शांत कराया गया।
विज्ञापन

कोविड पोर्टल पर स्लाट बुक होने के बाद पहली डोज लग गई। समय आने पर लोग दूसरी डोज लगवाने जिला अस्पताल पहुंचे तो कोविड पोर्टल पर पहली डोज का रिकार्ड नहीं मिला। इससे डोज देने से मना कर दिया गया। इससे नाराज लोगों ने वैक्सीन लगने के दौरान मिलने वाले कार्ड को दिखाया। कर्मचारियों ने कोविड पोर्टल पर रिकार्ड न होने की बात कहते हुए जाने के लिए कह दिया। इससे नाराज लोगों ने वैक्सीनेशन सेंटर पर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने पोर्टल पर दोबारा जांच करने के लिए कहा। दोबारा जांच की गई तो भी रिकार्ड नहीं मिला। इससे किसी ने सीएमओ तो किसी ने सीएमएस से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख कर्मचारियों ने विकल्प निकाला। इन्होंने दूसरी डोज लगाने के लिए कहा। साथ ही बताया कि इसका रिकार्ड पोर्टल पर नहीं मिलेगा। इस पर लोग राजी हो गए। इस तरह करीब पांच लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगने के बाद लोग शांत होकर घर चले गए। कहा कि उनको रिकार्ड नहीं, कोरोना से बचाव चाहिए। इसीलिए वैक्सीन लगवाने आए हैं। इस संबंध मेें प्रभारी सीएमएस का कहना है कि कुछ लोगों को इस तरह की दिक्कत हो रही है। समाधान निकाल लिया जाता है। अधिकतर वैक्सीन में 10 के स्थान पर 11 लोगों की डोज निकलती है। इससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है। लोगों का काम चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed