फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rebel candidates spoiled the electoral arithmetic of political parties

बागी प्रत्याशियों ने बिगाड़ा राजनैतिक दलों का चुनावी गणित

Fri, 07 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rebel candidates spoiled the electoral arithmetic of political parties
छिबरामऊ। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में राजनैतिक दलों पर बागी और निर्दलीय भारी पड़े। छिबरामऊ की चार जिला पंचायत सीटों में एक भी पार्टी समर्थित प्रत्याशी जीत नहीं सका। एक सीट पर सपा का और एक सीट पर भाजपा का बागी उम्मीदवार जीता है, जबकि जो सीटों पर निर्दलियों ने परचम फहराया। पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की हालत दयनीय रही।
विज्ञापन

जिला पंचायत की वार्ड-13 सीट पर सपा ने हरगोविंद सिंह तो भाजपा ने अरवेश पाल पर दांव लगाया था। यहां 3365 वोट पाकर बाजी मारी निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद राजपूत ने। सपा का प्रत्याशी दूसरे और भाजपा का तीसरे नंबर पर रहा। वार्ड-14 सीट पर सपा ने वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह यादव की पुत्रवधू रेखा यादव को प्रत्याशी बनाया तो भाजपा ने निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य जीतू शाक्य की पत्नी सरिता शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा दिया।
विज्ञापन

सपा के बागियों ने पार्टी प्रत्याशी का चुनावी गणित बिगाड़ दिया। यहां जीत मिली सपा की बागी प्रत्याशी सपा नेता प्रमोद यादव की पत्नी कुसुमा देवी को। उन्होंने 5429 वोटों से भाजपा प्रत्याशी सरिता शाक्य को हरा दिया। सपा प्रत्याशी रेखा देवी आठवें नंबर पर पहुंच गईं। उन्हें महज 1084 वोटों से संतोष करना पड़ा। इसी वार्ड से प्रत्याशी दिग्गज सपा नेता रामप्रकाश की पत्नी रामकली को 2857, सपा नेता सुरेंद्र यादव की पत्नी अंजलि को 414 वोट मिले। वार्ड-15 सीट पर सपा ने किसी को समर्थन नहीं दिया था, जबकि भाजपा ने इंजीनियर अमित दुबे पर दांव लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीट पर निर्दल चुनाव लड़ रहे सपा नेता संदीप कुमार की पत्नी नीरज देवी और सपा नेता रवि कुमार यादव के बीच मुकाबला रहा। नीरज देवी ने रवि कुमार यादव को 1203 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार तीसरे नंबर पर रहे। बात वार्ड-16 की करें तो यहां सपा ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश शाक्य की पत्नी लीला देवी तो भाजपा ने रेखा त्रिपाठी पर दांव लगाया था।
यहां सपा और भाजपा प्रत्याशी पर उनके अपने ही भारी पड़े। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर पार्टी से निकाले गए भाजपा के बागी ओमकार शाक्य की पत्नी प्रिया शाक्य ने सीमा बेगम को 2883 वोटों से हराया। सपा प्रत्याशी लीला देवी 1433 वोटों के साथ छठें और भाजपा प्रत्याशी रेखा त्रिपाठी 646 वोटों के साथ 11वें स्थान पर रहीं।

इनसेट....
हाई प्रोफाइल सीट थी वार्ड-16
वार्ड-16 की सीट दिग्गजों के चुनावी अखाड़े में आने के कारण हाई प्रोफाइल हो गई थी। पार्टी प्रत्याशियों के अलावा सपा और भाजपा के बागी यहां चुनावी मैदान में उतरकर किस्मत आजमा रहे थे। सपा के बागी राबिन यादव की भाभी रेखा देवी ने 2656 वोट पाकर अपना जनाधार दिखाया, वह तीसरे नंबर पर रहीं, जबकि सपा प्रत्याशी छठें नंबर पर खिसक गईं। भाजपा के बागी मुनीश मिश्रा की पत्नी विनीता मिश्रा 1169 वोटों के साथ आठवें नंबर पर रहीं। सपा की बागी अंजू मिश्रा 530 वोटों के साथ 12वें नंबर पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed