फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   RC issued for arrears of 50 lakhs

Kannauj News: 50 लाख की बकाएदारी के लिए जारी आरसी

Wed, 28 Jun 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
RC issued for arrears of 50 lakhs
कन्नौज। लगातार बढ़ती जा रही बिजली की बकाएदारी को वसूलने के लिए अब विभाग ने एक बार फिर से सख्ती करना शुरू कर दिया है। छोटे से लेकर बड़े बकाएदारों की कुंडली तैयार कर कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों में 50 लाख रुपये के 50 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के बाद आरसी जारी कर दी गई है। लगातार जारी हो रही आरसी से बकाएदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन के शहरी एसडीओ सूरज सोनी ने बताया कि विभाग की ओर से बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती होना शुरू हो गया है। बिल की वसूली को लेकर विभागीय स्तर से अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। इसके अलावा बिजली चोरी रोकने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान उन पर खास नजर रखी जा रही है जो लंबे वक्त से बिजली का बिल नहीं भर रहे हैं। 10 हजार रुपये के ऊपर के बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके बाद भी बिल का भुगतान न करने पर उनके खिलाफ आरसी जारी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं चिह्नित कर आरसी जा कर दी गई हैं। मंगलवार को भी एसडीओ जेई समीर यादव के साथ कार्यालय में बैठक कर बकाएदारों की सूची तैयार करते रहे। लगातार हो रही बिजली की कार्रवाई से बकाएदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की ओर से साफ कर दिया गया है कि किसी भी हालत में बिजली की चोरी करने वाले और बकाएदार उपभोक्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed