{"_id":"6af4b5c179a3a544200e1ee4","slug":"bjp-appoints-assembly-constituency-in-charges-for-all-three-seats-kannauj-news-c-214-1-knj1006-159102-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीनों सीटों पर भाजपा में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीनों सीटों पर भाजपा में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नियुक्त
विज्ञापन
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किए हैं। सदर विधानसभा में डीएस राठौर, छिबरामऊ में प्रमोद अग्रहरि बार्डर व तिर्वा में जय गंगवार को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने दी।
उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारी को गति देने के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। नव नियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे, कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।उन्होंने कहा कि तीनों प्रभारी अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।
प्रभारी मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा करेंगे और कमजोर बूथों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देंगे। नियुक्ति की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त प्रभारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी जिले में और मजबूत होगी। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रभारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।