फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ravindra Singh elected president

रवींद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर किया कब्जा

Sat, 10 Jan 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 10 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ravindra Singh elected president
कचहरी में कन्नौज बार एसोसिएशन के चुनाव में रवींद्र सिंह यादव ने विरोधियों को पछाड़कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। अध्यक्ष पद पर रामेंद्र त्रिवेदी, हाजी फहीम जमा खां,  रवींद्र सिंह यादव व प्रकाशचंद्र अग्रवाल अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। शुक्रवार को मतदान के बाद देरशाम चुनाव परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन


इसके मुताबिक रवींद्र सिंह यादव को 148 मत मिले, हाजी फहीम जमा खां को मत 110 मिले। रामेंद्र त्रिवेदी को 107 मत मिले जबकि प्रकाशचंद्र अग्रवाल को महज 6 वोट पाकर संतोष करना पड़ा। वहीं कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र कुमार कटियार ने जीत दर्ज की। महासचिव पद पर राजेश कुमार गुप्ता ने इंतखाब आलम को मात दी।
विज्ञापन


कचहरी में शुक्रवार सुबह से ही अधिवक्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। चुनाव को लेकर उम्मीदवार व उनके समर्थक आखिरी समय तक पूरे जोरशोर से प्रचार करने में जुटे रहे। हालांकि चुनाव आचार संहिता गुरुवार शाम से ही लागू हो गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद उम्मीदवारों ने बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार किया गया। इसमें प्रत्याशी और उनके समर्थक कचहरी गेट से लेकर मतदान बूथ तक अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान की चिरैरी करते नजर आए। चुनाव कमेटी की निगरानी में मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।

इसमें भाग लेने के लिए अधिवक्ताओं की भीड़ जुट गयी। चुनाव कमेटी ने मतदाता सूची से नाम का मिलान कर मतदाता पर्ची बनाई। शाम 4 बजे तक मतदान को अधिवक्ताओं का तांता लगा रहा। इस दौरान उम्मीदवारों ने मतदाताआें की खूब आवभगत की। प्रत्याशी अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए हर प्रकार से मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करते रहे।

प्रत्याशियों के समर्थकों ने भी बहाया पसीना
मतदान के दौरान चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों के समर्थकों ने भी खूब पसीना बहाया। कचहरी परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों ने मतदाताओं के पैर छूकर वोट देने की मनुहार की। पंपलेट लेकर समर्थक इधर-उधर दौड़ते नजर आए। चेंबरों में जाकर अधिवक्ताओं को मतदान बूथ तक प्रेमभाव से बुलाकर लाने, रास्तेभर अपने प्रत्याशियों की खूबियां गिनाने में समर्थक पीछे नहीं रहे।

मतदान बूथ के गेट पर प्रत्याशियों ने डाला डेरा
चुनाव के दौरान पूरे समय प्रत्याशियों ने मतदान बूथ के गेट पर डेरा जमाए रखा। मतदान के लिए आए अधिवक्ता से सभी प्रत्याशी हाथ जोड़कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे थे। साथ ही पंपपेट व घोषणापत्र दिखाकर मतदाताओं को प्रभावित करने की अंतिम कोशिश में जुटे रहे।


वाहनों का लगा जमावड़ा
चुनाव के दौरान कचहरी परिसर में चार पहिया वाहनों का जमावड़ा देखने को मिला। अधिकांश तौर पर दुपहिया वाहनों को परिसर में खड़ा देखा जाता है। शुक्रवार को सुबह से ही चार पहिया वाहनों पर सवार होकर काफी अधिवक्ता व उनके समर्थक पहुंचे। अपने परिचितों व सहयोगियों को भी प्रत्याशियों व उसने समर्थकों ने चार पहिया वाहनों से कचहरी तक पहुंचने में मदद की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed