{"_id":"c4f8475a0217f0f446f7836ad7c970d9","slug":"ravi-won-the-batting-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि की बैटिंग से आगरा विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवि की बैटिंग से आगरा विजयी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बोर्डिंग मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की
विज्ञापन
ओर से एचएमएस मथुरा प्रसाद पटेल टाफी के लिए खेली जा रही स्वर्गीय दयालदास
राज ओपेन कैश मनी क्रिकेट ट्राफी के तहत शनिवार को आगरा व फर्रुखाबाद के
बीच मैच खेला गया। रवी की तूफानी बैटिंग से आगरा विजयी रहा।
आगरा ने फर्रुखाबाद डीसीए को 77 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। आगरा ने टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में उतरी डीसीए फर्रुखाबाद की टीम 18 ओवरों में 10 विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी।
आगरा के रवि ने चार चौकों व तीन छक्कों की मदद से 74 रन बनाए, वहीं शाकिर ने 51 रनों का योगदान दिया। निर्दोष ने 42 रन खोकर दो विकेट झटके। गौरव ने 43 रन देकर दो विकेट, मयंक ने 32 रन देकर एक विकेट लिया। प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच का पुरष्कार रवि को दिया गया।
वहीं दूसरे मैच में बुंदेलखंड ने टास जीतकर बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 86 रन बनाए। इसमें अजय ने 19, अभिषेक 13, योगेश 11 व अतुल ने 10 रन बनाए। रवि ने 19 रन देकर दो विकेट झटके। अंशुल मिश्रा ने 22 रन देकर दो विकेट लिए। योगेश ने 12 रन देकर दो विकेट लिए।
आशुतोष ने 10 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में ग्रीन पार्क क्लब की टीम ने 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 87 रन बनाकर विजय हासिल की। इसमें अक्षय ने 17, आलोक ने 14, उत्कर्ष ने 12 रन बनाए।