{"_id":"68dd71263a02cc231e0500b5","slug":"ravana-dahan-will-take-place-on-friday-not-on-dussehra-kannauj-news-c-214-1-knj1006-138167-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दशहरे पर नहीं, शुक्रवार को होगा रावण दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दशहरे पर नहीं, शुक्रवार को होगा रावण दहन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सनातन संस्कृति में रावण दहन दशहरा के दिन निर्धारित है। इस बार दशहरा पर्व गुरुवार के दिन पड़ रहा है। इस कारण दशहरा को रावण दहन नहीं होगा। बल्कि अगले दिन शुक्रवार यानी तीन अक्तूबर को रामलीला मैदान में रावण वध के साथ पुतले का दहन किया जाएगा।
श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवकीनंदन मिश्रा ने बताया कि सनातन संस्कृति में मंगलवार और गुरुवार को अंत्येष्टि पर विचार माना जाता है। इस बार दशहरा पर्व गुरुवार को पड़ रहा है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार इस बार रावण वध एवं दहन शुक्रवार को किया जाएगा। पहले भी ऐसी समस्या आने पर कमेटी के लोगों के सामूहिक निर्णय के आधार पर रावण वध व दहन को आगे बढ़ाया जा चुका है। उन्होंने नगर के लोगों से अपील की कि सभी लोग गुरुवार को दशहरा के दिन की बजाय शुक्रवार को रामलीला मैदान पहुंचकर राम रावण युद्ध, रावण वध व दहन की लीला के मंचन को देखने के लिए पहुंचे।