फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   rassee se gala kasakar majadoor ko utaara maut ke ghaat

रस्सी से गला कसकर मजदूर को उतारा मौत के घाट

Wed, 15 Jan 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
rassee se gala kasakar majadoor ko utaara maut ke ghaat
मृतक के परिजनों को शांत कराते कोतवाल टीपी वर्मा। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। घर से निकले मजदूर का रस्सी से गला कसकर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या को अंजाम देकर आरोपी शव सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली के मलिहापुर गांव निवासी ईश्वर दयाल (30) पुत्र बच्चन लाल मेहनत-मजदूरी कर घर चलाता था। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह पत्नी राधा देवी से तिर्वा कस्बा जाने के लिए कह कर घर से निकल आया था। काफी समय बीतने के बाद भी घर न पहुंचने पर पत्नी ने पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की। कुछ लोगों ने रात करीब 11 बजे कलुआपुर गांव के पास सड़क किनारे ईश्वर दयाल का शव पड़े होने की सूचना दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाल टीपी वर्मा पहुंच गए। इन्हाेंने छानबीन शुरू की। मृतक के गले में रस्सी के निशान देकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की मां लक्ष्मी देवी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सीओ तिर्वा सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मां ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। पांच वर्षीय बेटा सुमित और तीन वर्षीय बेटी सौम्या व एक वर्ष की काव्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा बताकर परिवार को टहलाती रही पुलिस
सड़क किनारे मिले मजदूर के शव के मामले में पुलिस ने हादसे में मौत की बात कही थी। पुलिस मंगलवार सुबह तक परिवार के लोगों को हादसा बताकर टहलाती रही। गले में रस्सी का निशान मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू किया। इससे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंगलवार रात करीब 11 बजे मजदूर ईश्वर दयाल का क्षेत्र के कलुआपुर गांव के पास सड़क किनारे शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मजदूर की मौत बताकर शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने शव को देखा तो गले को रस्सी से कसकर हत्या की आशंका जताते हुए मेडिकल कालेज में हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ते देखकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed