{"_id":"5f3bac5f7a417651f4495fd88762aabd","slug":"ras-shared-responsibilities-for-the-tayariaen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासलीला की तैयारियाें के लिए बांटी जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासलीला की तैयारियाें के लिए बांटी जिम्मेदारियां
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां नवदुर्गा समिति विजयनाथ मंदिर पीपल चौराहा के
विज्ञापन
पदाधिकारियों की शनिवार की शाम शांति निकेतन विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल में
हुई बैठक में 15 नवंबर से होने वाली 11 दिवसीय रासलीला के आयोजन की रणनीति
पर चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी बांटी गईं।
नगर के शांति निकेतन विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल परिसर में अबकी वृंदावन धाम के कलाकारों द्वारा रासलीला खेली जाएगी। 11 दिवसीय इस आयोजन की सभी तैयारियां समिति द्वारा पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर मंच सज्जा के साथ अन्य सभी तैयारियां देर रात तक समिति के पदाधिकारियों की देखरेख में चलती रहीं।
शनिवार की शाम आयोजन स्थल पर समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। इसके अलावा पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गईं। समिति अध्यक्ष राजीव दुबे एडवोकेट ने बताया कि सफाई व्यवस्था के साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए आयोजन स्थल के पास पालिका द्वारा टैंकर की व्यवस्था को एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित से बात की गई है।
इसके अलावा शांति व्यवस्था और सुरक्षा को पुलिस प्रशासन के अफसरों से भी आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। बैठक में महामंत्री नरेश वर्मा, सुरेश पेंटर, कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा, सह कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष नेमीचंद्र राठौर, सुभाष दुबे गुड्डू, मंत्री करुणा शंकर गुप्ता, भाष्कर चतुर्वेदी, आनंद गुप्ता, रोशनलाल वर्मा, डॉ. रामेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।