{"_id":"618180f61ca7c8329a33dc46","slug":"rape-of-a-teenager-who-came-to-sister-s-house-family-members-wandering-to-file-a-report-for-five-days-kannauj-news-knp661976545","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर आई किशोरी से दुष्कर्म, पांच दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर आई किशोरी से दुष्कर्म, पांच दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहे परिजन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। इलाके के एक गांव में बहन के घर आई किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। अब परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहे हैं।
कासगंज के एक गांव की किशोरी बहन के घर आई थी। 25 अक्तूबर को वह बहन के घर से खेत में शौच के लिए गई थी। तभी गांव के युवक ने पकड़ लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह एक सप्ताह से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहे हैं।
इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।