फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   randheerapur mein bina kaam khaate se nikaale dhaee laakh

रंधीरपुर में बिना काम खाते से निकाले ढाई लाख

Sat, 20 Feb 2021 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
randheerapur mein bina kaam khaate se nikaale dhaee laakh
एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपते रंधीरपुर गांव के युवक। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। रंधीरपुर गांव में बिना काम कराए मनरेगा से ढाई लाख रुपये निकालने की शिकायत की गई है। एसडीएम ने ग्रामीणों को जांच का भरोसा देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इलाके के ग्राम रंधीरपुर के युवक तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायत रंधीरपुर में फर्जी तरीके से मनरेगा से भुगतान निकाल लिया गया। खुदाए गए तालाब में मनरेगा के तहत पांच सितंबर 2020 से 19 फरवरी 2021 के बीच 1248 मानव दिवस दिखाकर सरकारी खाते से दो लाख पचास हजार 848 रुपये निकाल लिए गए। अस्थायी गोशाला में तालाब की खुदाई का काम जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर से कराया गया। तालाब खुदाई के समय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की थी।
विज्ञापन

इस दौरान पुरुषोत्तम तिवारी, ज्ञानेश दीक्षित, राजेश दीक्षित, प्रदीप कुमार, श्याम कुमार, संजीव कुमार, लक्ष्मण कुमार, आदर्श, नवनीत पाठक, जयंत कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed