फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rami Itranagri echoes in the devotion of Bhole

Kannauj News: भोले की भक्ति में रमी इत्रनगरी, गूंजे जयकारे

Mon, 24 Jul 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 24 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rami Itranagri echoes in the devotion of Bhole
कन्नौज। सावन के तीसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब देखते ही बना। हर तरफ बम बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष होता रहा। खासकर शहर के सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर और बाबा विश्वनाथ मंदिर में भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी थीं। दूरदराज से आए भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन






भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए दूरदराज से आई भक्तों की टोलियां मंदिर पहुंची। सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर पुण्यलाभ कमाया। यहां महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग से इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में दिक्कत न हो, इसके लिए बैरीकेडिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चौधरियापुर स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, कुतलूपुर स्थित रामलक्ष्मण मंदिर, नखासा स्थित बाबा बागेश्वर महादेव मंदिर, बाबा मनकामेश्वर मंदिर, होली मोहल्ला स्थित बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर, सिपाही ठाकुर के बाबा ओमकालेश्वर मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर मंदिर, बाबा आनंदेश्वर समेत कई शहर के मंदिरों में पूजा पाठ किया गया। यहां भक्तों ने शिव चालीसा, अखंड पाठ, रुद्राभिषेक के साथ हवन-पूजन कर प्रसाद वितरण किया। गंगाघाट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दूर-दूर से आए स्नानार्थियों और कांवरियों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया। यहां हर-हर गंगे और बोल बम के जयकारे लगते रहे। कांवरियों के आने से शहर की गलियां जयकारों से गूंजती रहीं।
विज्ञापन






99999999999

पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना

इत्रनगरी के सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की खासी भीड़ रही। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा। प्रशासन को चौकन्ना देखते हुए अराजकतत्व मंदिरों से दूरी बनाए रहे। प्रशासन ने मंदिरों में महिला भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस को भी तैनात किया। आला अधिकारी भी मंदिर पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






99999999999

वेदी पूजन के साथ राम कथा शुरू

चौधरियापुर स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में सोमवार से वेदी पूजन के साथ राम कथा का शुभारंभ हो गया है। अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक भोलानाथ जी महाराज ने भक्तों को पहले दिन भगवान श्रीराम की कई लीलाओं का रसपान कराया। कथा के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पुजारी बाबा भोलागिरी, शिव कुमार चंदेल समेत कई लोग रहे।








999999999

व्यवस्था के नाम पर अव्यवस्था फैला रहे युवा, कमेटी मौन

शहर के सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर में बड़ी तादाद में भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। चंद युवाओं की मनमानी के चलते भक्तों को पूजा पाठ करना भी मुश्किल हो रहा है। कुछ युवक कमेटी के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करने से भी गुरेज नहीं करते हैं। मामला बिगड़ने पर कमेटी बीच बचाव कर मामला रफा दफा कर देती है। जिसके चलते युवाओं के हौसले बुलंद हैं। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने अराजकता पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed