फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ram ji chale na hanumaan ke bina

....राम जी चलें ना हनुमान के बिना

Tue, 07 Apr 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Tue, 07 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
ram ji chale na hanumaan ke bina
शहर के मोहल्ला बालाजी नगर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विशाल जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्काई म्यूजिकल ग्रुप बुलंदशहर के कलाकारों ने पूरी रात भक्ति गीतों पर लोगों को जमकर नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। वहीं ऋषि एंड पार्टी के कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक झांकियां प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार आकाश गुप्ता, शिवम चतुर्वेदी, यामिनी सिंह, ने गीत प्रस्तुत किए। हनुमान जी की आरती के बाद आकाश गुप्ता ने राम न चलें हनुमान के बिना, हनुमान न चलें श्रीराम के बिना गीत प्रस्तुत किया। गीत पर भक्तों ने तालियां बजाकर गायक कलाकार की हौसलाफजाई की।
विज्ञापन


इसी तरह शिवम चतुर्वेदी ने अशोक वाटिका में सीता से भेंट करने का वर्णन गीत के माध्यम से विस्तारपूर्वक किया। इसके अलावा गरजे रण में पवन कुमार गीत पर लोगों ने जमकर नृत्य प्रस्तुत किया। यामिनी सिंह ने गीत केसरी के घर में उजाला हो गया, सुना है कि अंजनी के घर लाला हो गया समेत कई अन्य भक्ति गीत सुनाकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात आठ बजे कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले आयोजक विष्णु शुक्ला व नीलम शुक्ला ने महाआरती प्रस्तुत की। इस मौके पर शिवम मिश्रा, अभय भदौरिया, शिवम राणा, दीपा मिश्रा, श्रद्धा राणा, प्रीती राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed