फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rally aware removal

रैली निकाल कर किया जागरूक

Fri, 20 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 20 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rally aware removal

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से चलाए जा रहे

विज्ञापन
निर्मल गंगा जन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर में साइकिल रैली निकालकर गंगा की सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

साइकिल रैली का नेतृत्व कर रहे टोली नायक जिला समन्वयक उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आध्यात्मिकता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों की पूर्ति करने हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा देश की जीवनदायिनी नदियों की सफाई संरक्षण हेतु सफाई का अनूठा अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अंतर्गत कुल 10 नदियों की सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसमें नौ नदियां भारत में और एक नदी पड़ोसी देश नेपाल में है। उन्होंने कहा कि भारत की पवित्र नदी मां गंगा का स्वच्छता अभियान आरंभ किया गया है। यह अभियान निर्मल गंगा जन अभियान के नाम से चलाया जा रहा है।

गंगा नदी की कुल लंबाई गो मुख्य से चलकर गंगा सागर तक लगभग 2525 किलोमीटर है। उसे पांच अंचलों में बांटा गया है। इसी श्रंखला के अंतर्गत गंगाधाम तीर्थ यात्रा में साइकिलों द्वारा जनजागरण को 17 नवंबर को कन्नौज के काली दुर्गा देवी मंदिर से यात्रा का शुभारंभ किया गया था।

यह यात्रा तिर्वा, इंदरगढ़, नादेमऊ, सौरिख होते हुए शुक्रवार की दोपहर छिबरामऊ पहुंची। यहां मां कालिका देवी मंदिर से साइकिल रैली पूरे नगर का भ्रमण करते हुए सिकंदरपुर के लिए रवाना हो गई। यात्रा के दौरान घर-घर अलख जगाएंगे, गंगा स्वच्छ बनाएंगे, के उद्घोष साइकिल यात्री कर रहे थे।

साइकिल यात्री जन में उमेशचंद्र मिश्रा के साथ रामनाथ पाल, सतेंद्र सिंह, विश्वनाथ पाल, नंदकिशोर सक्सेना आदि मौजूद थे। लज्जाराम वर्मा, सूरजभान त्रिपाठी, सुभाषचंद्र बाजपेई, सरसचंद्र दुबे, रामचंद्र पाल, ओमप्रकाश शाक्य, डॉ. राधाकृष्ण दुबे, महावीर प्रसाद मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र व सुरेश गुप्ता आदि ने साइकिल यात्री दल के लोगों का माल्यार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed