फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rajni will enhance the acting talent among the youth, will be seen in the lead role in the film, currently going on in Lucknow, will soon shoot in Kannauj

युवाओं में अभिनय की प्रतिभा निखारेंगी रजनी, फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगी, अभी लखनऊ में चल रही, जल्द कन्नौज में होगी शूटिंग

Fri, 26 Nov 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rajni will enhance the acting talent among the youth, will be seen in the lead role in the film, currently going on in Lucknow, will soon shoot in Kannauj
सिने स्टार रजनी कटियार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। फिल्म जगत में पहचान कायम कर जिले का मान बढ़ाने वाली बेटी अब युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वह युवाओं में अभिनय का हुनर निखारने के लिए वर्कशाप करेंगी। इन दिनों वह एक्टिंग का भूत फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं। अभी लखनऊ में शूटिंग चल रही है। उन्होंने जिले में भी शूटिंग कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जिले के छोटे से गांव सतवारी जसोदा में जन्मी रजनी कटियार ने कई फिल्मों में अभिनय किया है। इस दिनों वह मरमेड स्टूडियो मुंबई के बैनर तले बन रही एक्टिंग का भूत फिल्म में मुख्य रोल कर रही हैं। यह गांव में रहने वाली लड़की के मेहनत और लगन से बड़ी फिल्मों में काम कर बड़ी पहचान पाने की कहानी है। फिल्म के डायरेक्टर शशांक कुमार ने बताया कि लखनऊ में 10 नवंबर से शूटिंग चल रही है। अगले माह कन्नौज में रजनी कटियार के गांव और शहर में भी शूटिंग का सेट लगाया जाएगा। रजनी कटियार ने बताया कि उनका मकसद है कि उनके क्षेत्र में रहने वाले युवा अभिनय की दुनिया में कदम रखकर कामयाबी हासिल करें। इससे पहले रजनी कटियार फिल्म मोस्ट कॉमन बुडबक और ठकुराइन समेत कई फिल्मों, सीरियलों में अभिनय कर चुकी हैं।
विज्ञापन

सिने स्टार रजनी कटियार ने बताया कि उन्हें गृह जनपद से लगाव है। जनपद के प्रतिभावान युवाओं को मरमेड स्टूडियो की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्कशाप का आयोजन होगा। बेहतर अभिनय का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को अगली फिल्मों में रोल दिया जाएगा। अगले माह जनपद में शूटिंग के साथ युवाओं को अभिनय का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed