फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Raining water, roaming on the roof, roaming in homes

घरों में घुसा बरसात का पानी, छत पर बना रहे खाना

Tue, 11 Jul 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 11 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Raining water, roaming on the roof, roaming in homes
गांव इनायतपुर में घुसा बरसात का पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सदर तहसील क्षेत्र के इनायतपुर गांव में पानी का निकास न होने से बरसाती पानी लोगों के घरों में घुस गया है। इससे लोग परेशान हैं। नाराज ग्रामीणों ने पानी में खडे़ होकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई।

विज्ञापन


कई दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश से गांव इनायतपुर टापू बन गया है। गांव के पानी का निकास न होने से बरसात का पानी गांव में ही भर रहा है। इससे पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक पानी नईम, इसरार, मुस्तकीम, इंतजार, जलालुद्दीन सहित कई लोगों के घरों में पहुंच गया है। बरसाती पानी के भर जाने से लोग मकान की छतों पर बैठ कर खाना बना रहे हैं। यही नहीं लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले दर्जनों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में जलभराव की समस्या के संबंध में ज्ञापन दिया था। गांव में कुछ लोगों ने रास्ते पर अतिक्रमण कर पानी के निकास को पूरी तरह से बंद कर दिया है। जिस कारण बरसात होने पर पानी गांव में ही जमा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed