फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   railyay track per mila youvak ka sav

लापता युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Tue, 23 Mar 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
railyay track per mila youvak ka sav
रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। रात को लापता हुए युवक का शव सुबह घर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे में पूर्वी रेलवे क्रासिंग फाटक के पास रामचंद्र शर्मा का आवास है। इनका 22 वर्षीय बेटा पवन शर्मा कस्बे में ही दुकान पर नौकरी करता था। सोमवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह घर से निकल गया। रात करीब 12 बजे तक घर न लौटने पर तलाश शुरू की गई। उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कुछ लोगों ने मुरादगंज स्थित रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर शव पड़ा देखा। इससे सनसनी फैल गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। अभी तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed