{"_id":"62e18b403ab0cf56ea4770da","slug":"railway-kannauj-kannauj-news-up-news-perfume-kannauj-news-knp7098439131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ए-श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर महकेगा कन्नौज का इत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ए-श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर महकेगा कन्नौज का इत्र
विज्ञापन
कन्नौज। कन्नौज का इत्र देश के 407 ए श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही महकेगा। स्टेशनों पर इत्र की बिक्री के लिए स्टॉल लगेंगे। बुुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के लिए आए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत विभिन्न स्थानों के उत्पादों को न सिर्फ देश बल्कि विदेश तक में पहुंचाने की कवायद चल रही है। इसी के मद्देनजर बुंदेलखंड में भी एक जनपद एक उत्पाद के तहत चुने गए उत्पादों की रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कन्नौज इत्र के लिए मशहूर है और इसे इत्र नगरी भी कहा जाता है। अब रेलवे ने भी पूरे देश में कन्नौज का इत्र महकाने की योजना पर काम शुरू किया है।
जीएम अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां के इत्र के कायल हैं। बीते दिनों जर्मनी में हुए जी-7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति को कन्नौज का इत्र उपहार में दिया था। इसी बात से यह प्रेरणा मिली कि देश भर में कन्नौज के इत्र को रेलवे स्टेशनों के जरिये उपलब्ध कराया जा सकता है।
विज्ञापन
योजना का विस्तृत विवरण जल्द ही सभी के सामने होगा। उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह ने बताया कि निश्चित रूप से इत्र कारोबार को पूरे देश में महकाने की कोशिश की जा रही है। अलग-अलग स्तर पर बातचीत हो रही है। रेलवे की योजना पर इसी वर्ष के अंत तक कार्य शुरू हो जाएगा।