{"_id":"688a641d932f2050450b0fd5","slug":"raid-on-shop-for-black-marketing-of-fertilizer-kannauj-news-c-214-1-knj1006-135034-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खाद की कालाबाजारी पर दुकान में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खाद की कालाबाजारी पर दुकान में छापा
विज्ञापन
कन्नौज। किसान ने अधिक मूल्य पर खाद बिक्री की शिकायत अधिकारियों से की। शिकायत के आधार पर जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने मंगलवार रात को गांव में खाद की दुकान पर छापा मारा। वहीं, एक दुकान से नमूना भरकर दुकानदार को चेतावनी भी दी।
कसावा क्षेत्र के किसान बबलू दुबे ने जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता से शिकायत की कि स्थानीय खाद विक्रेता ध्रुव नारायण मिश्रा उर्फ पपलू निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया व डीएपी बेच रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीओ ने मंगलवार रात को दुकान पर छापा मारा। कई किसानों ने खाद की कालाबाजारी की पुष्टि की। डीओ ने खाद की बोरियों पर अंकित मूल्य व बिक्री मूल्य की तुलना की। दुकान से खाद के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया की। खाद स्टाक रजिस्टर, बिक्री, पंजीकरण व बिल बुक को भी जांचा। जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदार को चेतावनी दी कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है, तो खाद नियंत्रण आदेश के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।