फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Raging against corporation councilor

जल निगम के खिलाफ भड़के सभासद

Sat, 26 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 26 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Raging against corporation councilor

पालिका बोर्ड की हुई बैठक में सभासदों ने जल निगम के

विज्ञापन
खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। अधूरे पड़े कार्यों को लेकर नाराजगी जताई। वहीं बैठक में कस्बा का मुख्य चौराहा सहित दो पार्कों का सुंदरीकरण करने के अलावा कई प्रस्तावों पर सहमति बन गई।

चेयरमैन राधा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासद रामबाबू ने केंद्रों पर बीएलओ के न आने की शिकायत की। सभासद इरशाद खां, डाक्टर शमशाद खां आदि ने जल निगम द्वारा कस्बे में डाली गई पाइप लाइन में भारी धांधली का आरोप लगाया है। कहा कि जल निगम ने पाइप लाइन बिछाने में गहराई का मानक प्रयोग नहीं किया है।

कहीं पर एक फुट तो कई जगह दो से ढाई फुट गहरी पाइप लाइन बिछाई है। जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों को अब तक ठीक न करने से लोगों को जहां आवागमन में दिक्कते हो रहीं, वहीं तमाम लोग उखड़ी सड़क में गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। सभासद मुश्ताक खां ने सर्दी के मौसम को देखते हुए तत्काल 15 सौ कंबलों को खरीद कर गरीबों में बांटने की मांग की।

सभासद छविराम ने गांधीनगर में कई दिनों से पानी न पहुंचने व आजादनगर में अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण की बात कही। सभासद रामचंद्र ने खराब हैंडपंपो को ठीक करवाने की मांग की। चेयरमैन राधा गुप्ता ने कहा कि कस्बा के मुख्य चौराहा व रामगंज बाईपास स्थित पार्क, आजादनगर स्थित अंबेडकर पार्क सहित किदवईनगर में बने बारातघर का सुंदरीकरण शीघ्र किया जाएगा।

कहा सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सोलर लाइटों की खरीद के प्रयास किए जा रहे हैं। क्रय होती ही उन्हें हर वार्ड में लगवाया जाएगा। ईओ बीडी भट्ट ने कहा कि सभी सहयोग करें तो विकास कार्य तेजी से कराए जा सकेंगे। बैठक में इंद्र गुप्ता, सभासद जीतू गुप्ता, मुशाहिद खां, अयूब सिद्दीकी, पप्पन गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed