{"_id":"60bbc5c08ebc3e7fec2cd0fb","slug":"raat-mein-kamare-mein-ghus-aate-sasur-devar-mahila-ne-badaneeyatee-aur-maarapeet-ka-lagaaya-aarop-kannauj-news-knp632439742","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में कमरे में घुस आते ससुर, देवर, महिला ने बदनीयती और मारपीट का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में कमरे में घुस आते ससुर, देवर, महिला ने बदनीयती और मारपीट का लगाया आरोप
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। पति की मौत के बाद महिला ने देवर व ससुर पर रात में बदनीयती से कमरे में घुसने व विरोध पर लाठी-डंडों से मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इलाके के एक गांव में रहने वाली विधवा महिला ने बताया कि 11 साल पहले सुनील कुमार से शादी हुई थी। 2017 में पति की मृत्यु हो गई। नौ वर्षीय पुत्री और सात वर्ष का बेटा है। पति की मौत के बाद से सास, ससुर और देवर प्रताड़ित कर रहे हैं। 30 जनवरी 2020 व दो जून 2021 को लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। दोनों बार थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं हुई।
दो जून को देवर व ससुर ने लाठी-डंडों से मारकर सिर फोड़ दिया। शिकायत पर थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब दोनों लोग रात के समय बदनीयती से कमरे में घुस आते हैं। यह जबरदस्ती करते हैं। विरोध करने पर गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगते।