{"_id":"5fcbd3208ebc3ecfbc2b419f","slug":"raajadhaanee-kee-seemaen-seel-hone-se-gire-sabjiyoen-ke-bhaav-kannauj-news-knp5982384161","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी की सीमाएं सील होने से गिरे सब्जियोें के भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी की सीमाएं सील होने से गिरे सब्जियोें के भाव
विज्ञापन
तिर्वा रोड पर लगी सब्जी की दुकान।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। किसानों के आंदोलन से दिल्ली की मंडियों में आसपास जनपदों समेत जिले से सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका असर सब्जी बाजारों में देखने को मिल रहा है। अब तक सब्जियों के चढ़े रहे दाम गिरने लगे हैं। सबसे ज्यादा असर मटर, पत्ता और फूल गोभी के भाव पर पड़ा है।
जिले से रोजाना बढ़ी तादाद में पत्ता गोभी, फूल गोभी, मटर, टमाटर, लौकी और बैंगन की खेप दिल्ली की मंडियों में जाती थी। तकरीबन 10 दिन से किसान आंदोलन के कारण दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसका असर सब्जियों के दामों पर पड़ा है। करीब दो-तीन दिन से सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आई है। ऐसे में सब्जी खरीदने वालों के चेहरों पर खुशी है। वहीं किसान बेहद मायूस हैं। यह उपज को स्थानीय मंडियों में बेचने को मजबूर हैं। किसानों का मानना है कि अगर आंदोलन लंबा चला तो उन्हें तगड़ा नुकसान होगा।
ऐसे गिरे सब्जियों के भाव
सब्जी तीन दिन पहले अब
पत्ता गोभी 15 रुपये किलो 10 रुपये किलो
शिमला मिर्च 100 रुपये किलो 60 रुपये किलो
मटर 100 रुपये किलो 55 रुपये
बैंगन 50 रुपये किलो 30 रुपये किलो
गाजर 40 रुपये किलो 10 रुपये किलो
मूली 50 रुपये किलो 30 रुपये किलो
टमाटर 60 रुपये किलो 50 रुपये किलो
नया आलू 50 रुपये किलो 25 रुपये किलो