फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   punargathan peyajal yojana ke hastaantaran kee maang

पुनर्गठन पेयजल योजना के हस्तांतरण की मांग

Thu, 04 Mar 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
punargathan peyajal yojana ke hastaantaran kee maang
एसडीएम देवेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपते सभासद सुशील पांडेय। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर में पेयजल संकट दूर करने के लिए सभासद के नेतृत्व में सराफान मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें छिबरामऊ पुनर्गठन पेयजल योजना नगर पालिका को हस्तांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के वार्ड 17 के सभासद सुशील पांडेय एडवोकेट ने एसडीएम देवेश गुप्ता को बताया कि वार्ड में सराफान (नई बस्ती), तहसील परिसर और मुंसिफी न्यायालय परिसर आदि मोहल्ले आते हैं। इन मोहल्लों के साथ पूरे नगर में पेयजल संकट है। जल निगम ने तीन-चार साल पहले छिबरामऊ पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत टंकियों का निर्माण कराया था। पाइप लाइनें बिछाई गई थीं। यह आज तक चालू नहीं हो पाईं। इससे लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। जल निगम ने मोहल्लों को अभी तक पाइप लाइन से नहीं जोड़ा है। सभासद ने एसडीएम को ज्ञापन देकर योजना को नगर पालिका परिषद को हस्तांतरित कराने की मांग की। इस दौरान मोहल्ले के उमेश सिंह यादव, मनोज कुमार दुबे, संतोष तिवारी, अरविंद, श्रीकृष्ण पाल, मनीष सिंह व रामविलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन पेयजल टंकी बनीं, नौ नलकूप लगे
पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए साल 2014 में 2192.08 लाख के भारी भरकम बजट से छिबरामऊ पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत पाइप लाइनों का जाल बिछाया गया था। तीन पेयजल टंकी बनाई गईं। नौ नलकूप स्थापित किए गए। मानकों की अनदेखी से टेस्टिंग के दौरान पाइप लाइनें जगह-जगह फट गईं। इनकीमरम्मत का कार्य चल रहा है। खामियों के चलते नगर पालिका परिषद ने योजना को अपनी सुपुर्दगी में लेने से इनकार कर दिया। योजना जल्द शुरू न हुई तो इस बार गर्मी के दिनों में नगर के लोगों को पेयजल संकट से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed