{"_id":"62925c284f5b4f08405546ca","slug":"public-works-department-will-make-its-land-encroachment-free-kannauj-news-knp699381157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराएगा लोक निर्माण विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराएगा लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
छिबरामऊ। छिबरामऊ से तालग्राम तक अपनी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने इसका सीमांकन कराना शुरू कर दिया है। विभागीय अफसरों का कहना है कि वह सिर्फ विभागीय जमीनों का सीमांकन करा रहे हैं।
छिबरामऊ से तालग्राम तक लोक निर्माण विभाग अपनी जमीन का सीमांकन करा रहा है। लोक निर्माण विभाग की टीम की ओर से सड़क के दोनों तरफ निशान लगाए गए, इससे लोगों में खलबली मची हुई है। कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि इस रोड को फोरलेन किया जाएगा, जिसकी जद् में आ रही दुकानों व मकानों को तोड़ दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विमल कुमार ने बताया कि सिर्फ वह जमीनों का सीमांकन करा रहे हैं। अपनी जमीनों को चिन्हित करने के बाद विभाग उस पर अतिक्रमण देखेगा। अतिक्रमणकारियों को पहले लोक निर्माण विभाग की जमीनों को खाली करने के लिए नोटिस दिया जाएगा, इसके बाद प्रशासन के सहयोग से अवैध अतिक्रमण का ध्वस्तरीकरण कराया जाएगा।