फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Provide fertilizers to farmers as per the Khatauni

Kannauj News: किसानों को खतौनी के अनुसार ही खाद दें

Fri, 05 Sep 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Provide fertilizers to farmers as per the Khatauni
कन्नौज। जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में नदियों के जीर्णोद्धार, खाद, नो हेलमेट नो पेट्रोल व सरायमीरा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने, सर्पदंश के पीड़ितों के शीघ्र इलाज व गोशालाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा, राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि पांडु नदी का जीर्णोद्धार करने के साथ ईशन नदी और छोटी-छोटी नदियों का भी कायाकल्प किया जाए। किसानों को आधार कार्ड व खतौनी के अनुसार तीन-चार बोरियां ही खाद की दी जाएं। नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। बस स्टैंड, तिर्वा क्रासिंग पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। गोशालाओं का बेहतर संचालन किया जाए, जिन गोशालाओं में जलभराव है, उन्हें दुरुस्त किया जाए। अभियान चलाकर आवारा गोवंशो को पकड़कर गोशालाओं में रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सर्पदंश से पीड़ितों का शीघ्र इलाज करने के निर्देश दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। विद्युत स्मार्ट मीटर लगाते समय विभागीय साथ में रहे। उन्होंने उमर्दा विद्युत उपकेंद्र का निर्माण सितंबर में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कन्नौज-बिलग्राम मार्ग पर मेहंदीघाट से कन्नौज बाईपास तक मरम्मत कार्य का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। विद्यालयों में बाउंड्रीवाल संपर्क मार्ग व समुचित विद्युत व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर डीएम, एसपी, एडीएम, एसडीएम सदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करें
प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही न हो। ज़रूरतमंदों की हर संभव मदद की जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा टीमें सतर्क रहें, जलजनित रोगों की रोकथाम के प्रयास किए जाएं। पशुओं के लिए चारा, ठहरने एवं पशु चिकित्सा की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल स्तर के घटने पर बीमारियां फैलती हैं। स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य कैंप लगाकर बेहतर चिकित्सीय सुविधा दी जाए। उन्होंने राहत शिविर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन और बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed