{"_id":"5de4140b8ebc3e547865ab76","slug":"protest-kannauj-news-knp529475718","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों को मिले फांसी की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदों को मिले फांसी की सजा
विज्ञापन
कन्नौज। हैदराबाद में महिला चिकित्सक की घटना को लेकर सभी वर्ग के लोग एकजुट नजर आएं। अपराधियों को फांसी व सिर कालम की सजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर उपजिलाधिकारी को सौंपा। वहीं, सतर्कता के चलते कलक्ट्रेट परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
रविवार की सुबह कलक्ट्रेट मोड़ स्थित ओवरब्रिज के नीचे समाजसेवी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, वकील, डाक्टर समेत अन्य वर्ग के लोग एकजुट हुए। सभी में हैदराबाद की घटना को लेकर आक्रोश दिखाई दिया। समाजसेवी विकास अवस्थी ने इसकी अगुवाई की। कहा देश भर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, युवतियों व बच्चियों के साथ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व हत्या जैसी घटनाएं में बढ़ोत्तरी हुई है। इन घटनाओं से महिलाओं व बच्चियों में डर बना है। वह घर से अकेले में निकलने में घबराती है। इन घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून की जरूरत है। वहीं, हैदराबाद की घटना में आरोपियों को फांसी व सिर कलम की सजा तय की जाए। बाद में सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम शैलेष कुमार को सौंपा। इस मौके पर विवेक सैनी, हृदेश दुबे, शैलेंद्र भदौरिया, अमित मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, अरविंद संघर्षि, प्रदीप दुबे, शंकर सिंह, रमेश सिंह, अंशुल गौतम, शिवम कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।