फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   protest,kannauj,kannauj news

अंडरपास के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, रोका काम

Thu, 16 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
protest,kannauj,kannauj news
हाईवे का काम बंद कराकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : KANNAUJ
जसोदा। निर्माणाधीन एनएच 91 बाईपास पर जसोदा गांव के सामने अंडरपास बनवाने के लिए बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। निर्माण कार्य बंद करवाकर हाईवे पर धरना देने बैठ गए। कार्यदायी संस्था की सूचना पर पुलिस ने लाठियां पटकीं और ग्रामीणों को खदेड़कर काम शुरू कराया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जसोदा गांव के सामने ग्रामीणों ने अडंरपास की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम कर धरना शुरू कर दिया। इससे हाईवे का काम पूरी तरह से ठप हो गया। कई वाहन भी जाम में फंस गए। वाहनों का आवागमन न होने से जांच के लिए कार्यदायी संस्था के कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इससे कर्मचारियों ने प्रदर्शन की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाल राजकुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। मांग को लेकर हाईवे अधिकारियों से बातचीत की। उनके इनकार करने पर पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण जिद पर डटे रहे। इससे पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को खदेड़ दिया। इसके बाद हाईवे का काम शुरू हो सका।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट इंचार्ज राजेश उपाध्याय का कहना है कि अंडरपास देने से काफी दिक्कतें आएंगी। यहां पर 200 मीटर के बीच में दो अंडरपास पहले से ही बने हैं। अंडरपास मानक में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed