{"_id":"5963c9eb4f1c1bf15a8b466c","slug":"protest-against-the-order-to-break-the-cycle-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल ट्रैक तुड़वाने के आदेश का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल ट्रैक तुड़वाने के आदेश का विरोध
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार में आगरा, मैनपुरी, लखनऊ सहित कई स्थानों पर निर्मित कराए गए साइकिल ट्रैकों को तुड़वाने के लिए योगी सरकार के फैसले को सपाइयों ने तानाशाह निर्णय बताया है। समाजवादी युवजन सभा व लोहिया वाहिनी सहित अन्य फ्रंटल संगठनों के बैनर तले सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट तिराहे से लेकर कलेक्ट्रेट आफिस तक मार्च निकाला। कलक्ट्रेट में लगे सुरक्षा जवानों ने गेट बंद कर दिया। इसके बावजूद सपाई गेट में धक्का मारते हुए अंदर दाखिल हो गए और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
शोरगुल सुनकर जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बाहर आकर सपाइयों से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन लिया।
योगी सरकार ने सपा सरकार में बनाए गए साइकिल ट्रैक को तुड़वाए जाने का आदेश जारी किया है। इस फरमान की जानकारी होने पर सपा फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता-पदाधिकारी सपा कार्यालय में सुबह करीब ग्यारह बजे एकत्र हुए। सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता मोटर साइकिलों से कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में हवाला दिया कि सपा सरकार में गरीब जनता की सुगम यात्रा के लिए साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया गया। ट्रैक के निर्माण से पर्यावरण पर भी अनुकूल असर पड़ा। सपाइयों ने राज्यपाल से इस ट्रैक को तुड़वाए न जाने के लिए गुहार लगाई है। इस मौके पर सयुस के प्रदेश सचिव हसीब हसन, युवजन सभा जिलाध्यक्ष आफाक खान, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव, राजू यादव, संदीप पाल, मोना यादव, अर्चना मिश्रा, संजय सिंह, शिवम सिंह, सलमान सिद्दीकी, विमल यादव, मिलन दुबे, मो.मेराज, महबूब आलम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन