फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Projects worth Rs 18 crore approved in urban bodies

Kannauj News: नगरीय निकायों में 18 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति

Wed, 18 Feb 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Projects worth Rs 18 crore approved in urban bodies
कन्नौज। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगर निकायों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की बुधवार को विस्तृत समीक्षा की। इसमें नगर पालिका कन्नौज, नगर पालिका गुरूसहायगंज, नगर पंचायत समधन और नगर पंचायत तिर्वा के विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने सभी नगर निकायों के विकास कार्यों के लिए 18 करोड़ की स्वीकृत धनराशि का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

नगर पालिका कन्नौज में 8.17 करोड़ की धनराशि से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। बुनियादी अनुदान के तहत बाउंड्रीवाल, सीसी रोड और नाला निर्माण कार्यों के लिए प्रथम एवं द्वितीय किस्त जारी करने पर सहमति प्रदान की गई। वहीं, निर्दिष्ट अनुदान के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जलापूर्ति, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वर्षा जल निकासी व्यवस्था तथा शव वाहन क्रय किए जाने के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

गुरसहायगंज में 4.17 करोड़ रुपये की धनराशि से बुनियादी अनुदान के अंतर्गत कई विकास कार्यों को सहमति प्रदान की गई। इसी प्रकार नगर पंचायत समधन में 2.54 करोड़ की धनराशि से मार्ग प्रकाश, निर्माण कार्य, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जलापूर्ति, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं वर्षा जल निकासी संबंधी प्रस्तावों की गहन समीक्षा करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई। नगर पंचायत तिर्वा में 1.92 करोड़ 91 लाख 32 हजार 548 रुपये की धनराशि से मार्ग प्रकाश, निर्माण कार्य, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जलापूर्ति, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं वर्षा जल निकासी संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित किए जाएं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आमजन को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed