{"_id":"dc097831bd3dd3da7b81c2f820d31089","slug":"procession-house-railing-of-the-ramp-smashed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात घर के रैंप की रेलिंग तोड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात घर के रैंप की रेलिंग तोड़ी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सिकंदरपुर निगोह के मजरा बढ़ैपुर स्थित
विज्ञापन
बुद्ध विहार में बारात घर के लिए बनी रैंप की दोनों ओर की रेलिंग
अराजकतत्वों ने तोड़ डाली, इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी ने वर्ष 06-07 की विधायक निधि से इसका निर्माण कराने को दो सितंबर 06 को शिलान्यास किया था। इसके बनने के बाद बारात ठहरने को गांव वालों को काफी सहूलियत हो गई। बारात घर को विस और लोस चुनाव में मतदेय स्थल भी बनाया गया, जिससे दोनों ओर रेलिंग और विकलांगों के लिए रैंप का भी निर्माण कराया गया।
प्रधान पति बैराम सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने एक ओर की रेलिंग गिरा दी और इसके बाद शुक्रवार रात फिर दूसरी रेलिंग गिरा दी। यूथ बुद्धिष्ट सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज बौद्ध, रामप्रकाश शाक्य, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह शाक्य, डा. सुरेंद्र सिंह आदि ने कार्रवाई और रैंप की रेलिंग बनवाने की मांग एसडीएम से की है।