{"_id":"58dff34f4f1c1be53763ec75","slug":"problems-with-ultrasound-will-be-removed-from-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार से दूर हो जाएंगी अल्ट्रासाउंड की दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार से दूर हो जाएंगी अल्ट्रासाउंड की दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में नए अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण करते व प्राचार्य व सीएमएस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को होने वाली दिक्कतें मंगलवार से दूर हो जाएंगी। मेडिकल कालेज प्रशासन मंगलवार से ओपीडी के गायनी वार्ड में प्रसूताओं को अल्ट्रासाउंड की अलग व्यवस्था कर रहा है। मंगलवार से ओपीडी के कक्ष संख्या 45 से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के जरिए यह सुविधा शुरू करेगी। जिससे रेडियोलाजी कक्ष में लगी बड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए उमड़ने वाली मरीजों की भीड़ कम हो सकेगी।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के रेडियोलॉजी कक्ष में शुक्रवार की दोपहर अल्ट्रासाउंड न होने से सुबह से लाइन में लगे मरीजों ने हंगामा किया था। डाक्टर और कर्मचारियों पर कई आरोप लगाए थे। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. डीएस मारतोलिया, सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह, ने शनिवार की दोपहर इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। ओपीडी के कक्ष संख्या 45 में काफी पहले से ही एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन शिफ्ट थी, पर उसका उपयोग नहीं किया जा रहा था। रेडियोलाजी चिकित्सक व टेक्नीशियन की कमी होने के कारण यह कक्ष बंद रहता था।
विज्ञापन
प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कालेज में पार्ट टाइम दो रेडियोलाजिस्ट की तैनाती है। सप्ताह में चार दिन अल्ट्रासाउंड होता है। सोमवार को एक और रेडियोलाजिस्ट की तैनाती की जा रही है। मंगलवार से कक्ष संख्या 45 में सिर्फ गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। बीमारियों से प्रभावित मरीजों के अल्ट्रासाउंड रेडियोलाजी सेक्शन में हाेंगे। दो स्थानों पर अल्ट्रासाउंड होने से अब मरीजों की दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन