{"_id":"c8adda4fa3909b0ce8fad93b2488b8f8","slug":"problems-listening-to-the-police-felt-choupal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चौपाल लगा सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चौपाल लगा सुनीं समस्याएं
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रविवार ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण का आश्वासन दिया। चौपाल में ग्रामीणों से पंचायती चुनाव से संबंधित चर्चा की गई। जिससे सुरक्षा और शांति व्यवस्था के पहले से इंतजाम किए जा सके।
मान नगला में सीओ वीपी सोलंकी ने ग्रामीणों से कहा आपसी विवाद आपस में सुलह समझौते से निपटा लें। अपराधियों को शरण न दें और अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। छोटे-छोटे मुद्दों को विवादित करते हुए जाम ऐसी घटना को अंजाम न दें। वहीं ग्रामीणों ने सीओ से कसाबा चौकी में स्टाफ बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर प्रधान सत्यपाल सिंह चौहान, रामऔतार यादव, विश्वनाथ सिंह, पुनीत दुबे, डॉ. कमलेश मिश्रा, डॉ. राजेश प्रजापति, रंजीत बाथम, जयप्रकाश दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
सौरिख थानाध्यक्ष बीएल यादव, चपुन्ना चौकी प्रभारी राजेश कुमार, एसआई केदार सिंह रविवार प्राथमिक विद्यालय चपुन्ना में चौपाल लगाई। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा की। इसके बाद लोगों से गांव में शस्त्र लाइसेंस धारकों के बारे में जानकारी ली। चपुन्ना चौकी प्रभारी को गांव में शांति सुरक्षा समिति बनाने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने पंचायती चुनाव को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने गांव में गुंडा एक्ट, गैंगस्टर आदि अपराध में वांछित लोगों के बारे में जानकारी ली। जिससे उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। चौपाल में ग्रामीणों के साथ प्रधान पति दिलीप त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी, इस्लाम, अवधेश शर्मा, श्रीगोविंद शर्मा, अरूण यादव मौजूद रहे।
कस्बे के मोहल्ला नईबस्ती गंगेश्वरनाथ में रविवार को कोतवाली पुलिस ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने कई तरह की समस्याओं से पुलिस अफसरों को अवगत कराया। चौपाल में मौजूद दारोगा पप्पू सिंह और राजेंद्रबाबू दीक्षित ने लोगों की समस्या को सुना और उनके संतोषजनक समाधान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा किसी भी तरह की समस्या या अन्य कोई बात होने पर वह तत्काल कोतवाली पुलिस को अवगत कराएं। हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस दौरान सभासद शशिप्रभा, रामनाथ गुप्ता, रामपाल, रामवीर, विशेश्वरदयाल, शिवदेवी, किशन, कुसमा, राजेश, संजय, जयवीर, सुमनदेवी आदि लोग मौजूद रहे। उधर कसावा चौकी अंतर्गत ग्राम नगला मान में चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव से संबंधित कई समस्याओं से अवगत कराया।