फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   problem

जसुआमई-गदनपुर तुर्रा मार्ग क्षतिग्रस्त, भरा पानी

Thu, 30 Jul 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
problem
सड़क पर भरा पानी दिखाते प्रशांत कुमार। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। जीटी रोड से सफाखेड़ा, जसुआमई होते हुए गदनपुर तुर्रा का रास्ता बदहाल है। सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जसुआमई निवासी प्रशांत तिवारी ने बताया कि जीटी रोड से सफाखेड़ा, जसुआमई से फर्रुखाबाद के गदनपुर तुर्रा को जोड़ने वाली सड़क सुजात नगर गांव के आगे ज्यादा क्षतिग्रस्त है। सड़क पर बड़े-बड़े गढ्ढों में पानी व कीचड़ भरा रहता है। दो जनपदों को जोड़ने के कारण इस सड़क पर आवागमन अधिक रहता है। अनाज लेकर मंडी जाने वाले किसानों की ट्राली भी इन गड्ढों में फंस जाती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पैदल, साइकिल व बाइक सवार यात्री गिरकर घायल हो जाते हैं। इस मार्ग का निर्माण बीस साल पहले कराया गया था। तब से अब तक यहां मरम्मत का कार्य भी नहीं कराया गया है। पानी भरे होने के कारण यहां संक्रमण व बीमारी फैलने का खतरा बना है। पूर्व में सांसद, विधायक व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed