{"_id":"5749face4f1c1bed176908e8","slug":"prince-president-elected-general-secretary-sushil","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकुमार अध्यक्ष, सुशील महासचिव निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकुमार अध्यक्ष, सुशील महासचिव निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sun, 29 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष राजकुमार व महासचिव सुशील का स्वागत करते समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन का मतदान सुबह से दोपहर तक हुआ। मतदान के दौरान गहमागहमी रही। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना में इस बार चौंकाने वाले नतीजे आए। निर्वाचन अधिकारी ने राजकुमार सिंह को अध्यक्ष और सुशील कुमार पांडेय को महासचिव घोषित किया। तहसील परिसर में मतदान कक्ष के बाहर पेड़ की छांव में तो कहीं वकीलों के बस्ते पर जीत-हार की आंकड़ेबाजी पूरे दिन चलती रही।
दोपहर तीन बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में कुल 518 मतदाताओं में से 478 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव की देखरेख में शुरू हुई इस प्रक्रिया में श्याम सिंह यादव, बटेश्वरदयाल तिवारी, राकेश कुमार दुबे, सैय्यद मोहम्मद आमिर रिजवी व विजय कुमार तिवारी ने मतपत्रों की गिनती शुरू की। अध्यक्ष पद पर राजकुमार सिंह को 255 मत प्राप्त हुए, जबकि अवनींद्र यादव को 219 मत मिलेे।
महासचिव पद पर सुशील कुमार पांडेय को 285 तथा ब्रह्मदत्त यादव को 185 वोट मिले। प्रशासनिक सदस्य पद पर अंजू पटेल को 281, विनीत कुमार त्रिपाठी को 257, शिवदत्त को 253, राजवीर को 235, शिवप्रकाश यादव उर्फ घुर्रम को 237, भानुप्रताप को 203, सौरभ दुबे को 219, धीरज को 219, कृष्णकांत त्रिपाठी को 205 मत हासिल हुए।
विज्ञापन
इसके अलावा सर्वेश को 191, विमलेश को 141, राजेश कुमार को 170, मोहम्मद कलीम को 196 व आदित्य यादव को 148 मत मिले। यह पांचों प्रत्याशी प्रशासनिक सदस्य पद की दौड़ से बाहर हो गए। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महासचिव सुशील कुमार पांडेय समेत अन्य सभी पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लाद दिया। बैंडबाजों के साथ पूरे तहसील परिसर में विजय जुलूस निकाला गया। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष व पुस्तकालय अध्यक्ष के पद रिक्त हैं।