फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Prince president, elected General Secretary Sushil

राजकुमार अध्यक्ष, सुशील महासचिव निर्वाचित

Sun, 29 May 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 29 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Prince president, elected General Secretary Sushil
अध्यक्ष राजकुमार व महासचिव सुशील का स्वागत करते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बार एसोसिएशन का मतदान सुबह से दोपहर तक हुआ। मतदान के दौरान  गहमागहमी रही। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना में इस बार चौंकाने वाले नतीजे आए। निर्वाचन अधिकारी ने राजकुमार सिंह को अध्यक्ष और सुशील कुमार पांडेय को महासचिव घोषित किया। तहसील परिसर में मतदान कक्ष के बाहर पेड़ की छांव में तो कहीं वकीलों के बस्ते पर जीत-हार की आंकड़ेबाजी पूरे दिन चलती रही। 
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में कुल 518 मतदाताओं में से 478 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव की देखरेख में शुरू हुई इस प्रक्रिया में श्याम सिंह यादव, बटेश्वरदयाल तिवारी, राकेश कुमार दुबे, सैय्यद मोहम्मद आमिर रिजवी व विजय कुमार तिवारी ने मतपत्रों की गिनती शुरू की। अध्यक्ष पद पर राजकुमार सिंह को 255 मत प्राप्त हुए, जबकि अवनींद्र यादव को 219 मत मिलेे। 
विज्ञापन


महासचिव पद पर सुशील कुमार पांडेय को 285 तथा ब्रह्मदत्त यादव को 185 वोट मिले। प्रशासनिक सदस्य पद पर अंजू पटेल को 281, विनीत कुमार त्रिपाठी को 257, शिवदत्त को 253, राजवीर को 235, शिवप्रकाश यादव उर्फ घुर्रम को 237, भानुप्रताप को 203, सौरभ दुबे को 219, धीरज को 219, कृष्णकांत त्रिपाठी को 205 मत हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सर्वेश को 191, विमलेश को 141, राजेश कुमार को 170, मोहम्मद कलीम को 196 व आदित्य यादव को 148 मत मिले। यह पांचों प्रत्याशी प्रशासनिक सदस्य पद की दौड़ से बाहर हो गए। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महासचिव सुशील कुमार पांडेय समेत अन्य सभी पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लाद दिया।  बैंडबाजों के साथ पूरे तहसील परिसर में विजय जुलूस निकाला गया। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष व पुस्तकालय अध्यक्ष के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed