फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Premature went earrings

समय से पहले निकलीं बालियां

Sat, 30 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 30 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Premature went earrings

आलू किसानों को अब गेहूं की फसल झटका देने वाली है।

विज्ञापन
मौसम में हुए बदलाव से गेहूं में समय से पहले बालियां निकलनी शुरू हो गईं हैं, जिससे गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ेगा। साथ ही छोटे पौधों से भूसे की भी किल्लत हो सकती है।

गेहूं की फसल की बुआई का सही समय नवंबर है, पर आलू बेल्ट के किसान इस फसल को दिसंबर में बो पाते हैं। आमतौर पर गेहूं की कई प्रजातियों की लंबाई 80 से 130 सेमी तक होती है और ये प्रजातियां 90 से 145 दिनों में तैयार होती हैं, पर अबकी फसल की लंबाई सिर्फ 30 सेमी ही रह गई है और गेहूं में बालियां आनी शुरू हो गईं हैं।

अगेती किस्म के गेहूं में भी फरवरी के प्रथम सप्ताह तक बालियां निकलती हैं, पर आलू किसान अगेती फसल को नहीं बो पाते है। कृषि वैज्ञानिक डा. एके सिंह बताते है कि लंबाई न बढ़ने से पत्तियां कम है। पत्तियां ही भोजन तैयार तैयार करती है, जिससे दाना मोटा होता है, पर छोटे पौधे में सही भोजन न बनने से दाना छोटा ही रह सकता है, जिसका असर उत्पादन पर पड़ेगा।

सबसे अच्छा गेहूं बढ़ते समय नम और ठंडा और पकते समय शुष्क और गर्म मौसम में होता हैै। गर्म मौसम दानों के ठीक से पकने में मदद करता है। बढ़ते समय और बाली निकलने के दौरान जरूरत से ज्यादा उच्च तापमान या सूखे की स्थिति गेहूं के लिए हानिकारक होती है, पर अबकी सर्दी न पड़ने से गेहूं के पौधे नहीं बढ़ पाए और बालियां निकल आई, जिससे पैदावार में फर्क तो पड़ेगा ही भूसे की भी किल्लत हो जाएगी।

गेहूं की फसल में बालियां आने से किसान चिंतित हैं। रेरीरामपुर गांव के किसान मनोज पांडे ने 20 बीघा खेत में गेहूं बोया, पर खेत में गेहूं में बालियां तो आ गईं, पर पौधों में वृद्धि हुई ही नहीं है। उनका कहना है कि इससे गेहूं का उत्पादन कम होगा।

कुंअरपुर गांव के संजीव चौहान बताते है कि फसल में पहले ही बालियां आ गई और बालियां भी कम आई है। बताते हैं, अगेती किस्म के गेहूं में ही फरवरी के पहले सप्ताह में बालियां आती हैं, पर अबकी पहले बालियां आ गईं हैं। पौधों के छोटे होने से बालियां भी बहुत छोटी लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed