फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pratirodhak kshamata badhaane ke lie apanaen ghareloo nuskhe: do. poonam

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे: डॉ. पूनम

Mon, 10 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
pratirodhak kshamata badhaane ke lie apanaen ghareloo nuskhe:  do. poonam
जलालाबाद(कन्नौज)। कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी की वैज्ञानिक डॉक्टर पूनम सिंह ने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे बताए हैं। पूनम सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव से संक्रामक बीमारियों के साथ कोरोना का भी खतरा है। घरेलू नुस्खों को जीवन में शामिल कर हम बिना खर्च और साइड इफेक्ट के प्रतिरोधी क्षमता बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर पूनम सिंह ने बताया कि इन दिनों रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। लोग तमाम तरह की दवाओं, विटामिन सप्लीमेंट और जड़ी बूटियों का प्रयोग कर रहे हैं। प्रोटीनयुक्त आहार प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी है। यह किसी भी तरह के वायरस से लड़ने में शरीर की मदद करता है। पूनम सिंह के मुताबिक शरीर को प्रतिरोधक क्षमता बचपन से मिलनी शुरू हो जाती है। इसे जेनेटिक या मेटरनल इम्यूनिटी कहते हैं।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
ग्रीन-टी: ग्रीन-टी में एंटीऑक्सीडेंट के साथ कैटेचिन पॉलीफेनॉल पाया जाता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज भी पाई जाती हैं। यह बैक्टीरिया और वायरस को बढ़ने नहीं देतीं। रोजाना दो कप ग्रीन-टी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काढ़ा: कोरोना काल में काढ़ा काफी लाभदायक है। काढ़े से खांसी-जुकाम में राहत मिलती है। गले में खराश, कमजोर इम्यूनिटी, शरीर के अंदर गर्माहट महसूस न होने जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। अल्सर, किडनी, पाइल्स आदि की समस्या होने पर काढ़ा पीने से परहेज करना चाहिए।
धूप में बिताएं समय: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ज्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में आप थोड़ी देर के लिए धूप ले सकते हैं। धूप शरीर में मौजूद इंफेक्शन से लड़ने करने वाली कोशिकाओं को ऊर्जा देती है।
जिंक लेना जरूरी: प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने या कोरोना की बीमारी से जल्द रिकवर होने के लिए जिंक लेना जरूरी है। इसके लिए आप सूखे मेवे, बादाम, रोस्टेड मूंगफली, कद्दू के बीज, दलिया, अखरोट आदि ले सकते हैं। इससे शरीर में जिंक की मात्रा बढ़ेगी।
नाश्ते में लें प्रोटीन युक्त आहार: अगर आप कोरोना मरीज हैं तो सुबह आठ से नौ बजे के बीच नाश्ता कर लेना चाहिए। आप दलिया, उबली हुई दाल, ग्रीन सलाद, साबुत अनाज, टमाटर की चटनी, आटे वाली ब्रेड, दूध और अंकुरित दालों का सेवन कर सकते हैं।

पपीता, अमरूद, आम का सेवन करें: जुकाम, बुखार, थकावट कोरोना के मुख्य लक्षण हैं। संक्रमण से शरीर में विटामिन की कमी हो जाती है। इससे सभी को आंवला, पपीता, अमरूद, आम और पालक का सेवन करना चाहिए। यह एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ने लगती है। थकावट दूर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed