{"_id":"689109a6366244878e0cb7ce","slug":"pradhans-sons-chased-and-beat-the-young-man-report-filed-kannauj-news-c-214-1-knj1006-135308-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्रधान पुत्रों ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्रधान पुत्रों ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 05 Aug 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। चौखटा गांव में प्रधान से मारपीट और हत्या की कोशिश करने की शनिवार रात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी युवक को प्रधान पुत्रों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घायल आरोपी के भाई ने एक अज्ञात समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के चौखटा गांव निवासी गोविंद वर्मा ने बताया कि पिता सुरेश चंद्र का नाम पीएम आवास सूची में आया था। ग्राम प्रधान आवास दिलाने के लिए रुपये मांग रहे थे। भाई प्रदीप कुमार ने रुपये देने से मना कर दिया था। इससे प्रधान रंजिश मान रहे थे। रविवार को उसका भाई प्रदीप तालग्राम बाजार जा रहा था तभी गांव प्रधान के पुत्र आशीष, हिमांशु, और अनिल कुमार ने एक अज्ञात साथी के साथ रास्ते में घेर कर गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
इससे उसके भाई का सिर फट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है। इन लोगों ने गांव में न रहने देने की बात कहते हुए जान से मार देने की धमकी दी है। घायल युवक को सीएचसी तालग्राम भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया का कहना है कि पहले युवक के खिलाफ प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब उसके साथ भी मारपीट की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।