फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pradhaanon ne kaheen varchual to kaheen aamane-saamane lee shapath

प्रधानों ने कहीं वर्चुअल तो कहीं आमने-सामने ली शपथ

Tue, 25 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
pradhaanon ne kaheen varchual to kaheen aamane-saamane lee shapath
कन्नौज। जिले के आठ ब्लाकों के निर्वाचित प्रधानों और सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाने में कई जगह नेटवर्क आड़े आया। इसके लिए ऑनलाइन जूम एप का प्रयोग किया गया था। विकास खंडवार नोडल अफसर बनाए गए। खंड विकास अधिकारियों ने सचिवाें को इससे जोड़ा और मोबाइल के जरिए प्रधानों को शपथ दिलाई। शपथ का यह आयोजन पंचायत घरों और प्राथमिक विद्यालय परिसरों में हुआ। कई जगह नेटवर्क के चलते वर्चुअल शपथ में व्यवधान हुआ। ऐसे में सचिव ने मौखिक शपथ पत्र पढ़ा। प्रधानों और सदस्योें से दोहरवाकर शपथ दिलाई। जिले में 291 निर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई जानी थी। 261 को ही दिलाई जा सकी। बाकी को बुधवार को इसी तरह शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

सदर ब्लाक में संगठित ग्राम पंचायतों में 31 प्रधान, उमर्दा ब्लाक में 48, सौरिख ब्लाक में 41, छिबरामऊ ब्लाक में 39, तालग्राम ब्लाक में 40, हसेरन ब्लाक में 25, जलालाबाद ब्लाक में 17 और गुगरापुर ब्लाक में 20 प्रधानों ने मंगलवार को शपथ ली। बाकी प्रधानों को बुधवार (आज)को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें उमर्दा ब्लाक के आठ, छिबरामऊ ब्लाक के 17 और तालग्राम ब्लाक के पांच प्रधान शामिल हैं।
विज्ञापन

जलालपुर पनवारा प्रतिनिधि ने बताया कि फरिकापुर ग्रामसभा के निर्वाचित प्रधान अमीनुर्रहमान व दस सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मोबाइल में खंड विकास अधिकारी की आवाज न आने पर पंचायत सचिव अरविंद कुमार ने खुद बोलकर सबको पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में चौदह पंचायत सदस्यों में से दस को शपथ दिलाई गई। इनमें चार महिला सदस्य भी थीं। चार सदस्य उपस्थित नहीं थे। ब्लाक जलालाबाद की फरिकापुर ग्राम पंचायत में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आए एडीओ पंचायत सुभाष, सचिव अरविंद कुमार व शैलेष कुमार ने निरीक्षण किया। फरिकापुर ग्राम पंचायत गठन के बाद से 35 वर्षीय अमीनुर्रहमान अब तक के सबसे युवा ग्राम प्रधान चुने गए हैं। इनके पिता नूरूल हसन साल 1995 से 2000 तक और पत्नी अबरूनिशां 2010 से 2015 तक ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज साफ न आने से सचिव ने दिलाई शपथ
नदसिया। ग्रामसभा की प्रधान रेखा देवी को सचिव दिनेश चंद्र कटियार ने शपथ दिलाई। सचिव ने जलालाबाद की बीडीओ सरला देवी को ऑनलाइन जोड़ा। आवाज साफ न आने से सचिव ने शपथ दिलाई। ग्रामसभा के ग्यारह सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। ग्रामसभा मतौली में सचिव विनीत कुमार शाक्य ने प्रधान वेद प्रकाश व सदस्यों को स्वास्थ्य उपकेंद्र पर शपथ ग्रहण कराई।
निर्वाचित ग्राम प्रधान और सदस्यों को दिलाई शपथ
मलिकपुर। मलिकपुर ग्राम पंचायत की निर्वाचित प्रधान मुख्तरी बेगम और ग्राम पंचायत सदस्यों को सचिव गिरजेश तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सदस्य पुष्पेंद्र कुमार, लाल सिंह, श्रीदेवी यादव, मशी खान, देवेंद्र सिंह और मीरा देवी आदि भी शपथ ग्रहण में शामिल हुईं। वहीं आलमपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्रधान अरुणा यादव को सदस्यों के साथ सचिव विमल दुबे ने, महोना ग्राम पंचायत के प्रधान विपिन कुमार टिल्लू और सदस्यों को सचिव राकेश कुमार ने शपथ दिलाई।
मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या रही
जलालाबाद। ब्लाक की 35 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं होने से 17 प्रधानों को वर्चुअल और मैनुअल शपथ दिलाई गई। एडीओ पंचायत रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय से खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी मिरगावां, जलालाबाद, सियरमऊ, तिलपई, डिगसरा, मतोली, बछज्जापुर, तेरारागी, गोरियापुर, गढ़िया, अनोगी, सतवारी, मीरपुर, जेवां, फरीकापुर गदनपुर ठठिया, सफीपुर जप्ती, अटारा तीर्व निष्प के प्रधानों को शपथ दिलाई गई। ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या से मैनुअल तरीके से शपथ दिलवाई गई।
ऑनलाइन तरीके से नहीं हो सकी शपथ
तालग्राम। ताहपुर ग्राम पंचायत की प्रधान प्रतिमा पटेल और 11 सदस्यों का शपथ ग्रहण ऑनलाइन तरीके से नहीं हो सका। इंटरनेट की समस्या के चलते सचिव बनाम सिंह ने मैनुअल तरीके से प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई।
सचिव ने बगैर मास्क के दिलाई शपथ
जलालपुर पनवारा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पंचायत सचिव अरविंद कुमार ने बिना मास्क लगाए प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। सदस्यों को शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराने के दौरान यह सार्वजनिक जगह तंबाकू में चूना मिलाते नजर आए। पंचायत सचिव के इधर-उधर थूकने से लोग आपस में तरह-तरह की बातें करते दिखे।

34 ग्राम सभाओं के प्रधान नहीं ले पाए शपथ
तिर्वा। इलाके की 90 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों में से 34 कोरम पूरा नहीं होने से शपथ नहीं ले सके। 48 ग्राम प्रधानों और सदस्यों ने शपथ ली। 56 प्रधानों को शपथ ग्रहण में शामिल होना था। पहले दिन 48 प्रधानों को बीडीओ ने वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई। आठ प्रधानों को बुधवार (आज) को शपथ दिलाई जाएगी। 56 प्रधानों में पहले दिन 48 ने शपथ ली। प्राथमिक विद्यालयाें में सचिवों ने नवनिर्वाचित प्रधानों को मोबाइल से ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराई। बीडीओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि ब्लाक की 90 पंचायतों में से 56 ग्राम प्रधानों की शपथ होनी थी। पहले दिन 48 नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई गई। आठ प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं डीएम राकेश कुमार ने ब्लाक पहुंचकर हकीकत जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed