फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Power supply to four feeders, including the 100-bed hospital, disrupted due to a technical fault.

Kannauj News: तकनीकी खराबी से सौ शैया अस्पताल समेत चार फीडरों की बिजली गुल

Mon, 20 Jul 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Power supply to four feeders, including the 100-bed hospital, disrupted due to a technical fault.
फोटो :41: अंधेरे में डूबा सौ शैय्या अस्पताल। संवाद
छिबरामऊ। रिमझिम बरसात के चलते ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र (ग्रामीण) का ब्रेकर में तकनीकी खराबी आ गई। ऐसे में इस उपकेंद्र से जुड़े सौ शैय्या अस्पताल समेत चार फीडरों की बिजली गुल गई। जेई ने बताया कि तकनीकी खामी को दूर करने में टीम लगी हुई है, जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

33 केवी विद्युत उपकेंद्र (ग्रामीण) से सौ शैय्या अस्पताल के अलावा दीपकपुर, पुराना पंथरा, नया पंथरा फीडर संचालित है। इन फीडरों से इलाके के साठ गांव के करीब पांच हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। सोमवार की सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश के बाद निर्बाध आपूर्ति के बजाय कटौती करके बिजली दी गई। दोपहर बाद उपकेंद्र के ब्रेकर में तकनीकी खराबी आ गई, शाम करीब चार बजे बिजली कर्मियों ने खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल की। कुछ ही पलों में ब्रेकर तेज धमाके के साथ जल गया और इन फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। जेई करन सिंह ने बताया कि ब्रेकर फटा है, या फिर कोई तकनीकी खामी आई है, इसका पता लगाने के लिए कर्मियों की टीम जुटी हुई है। फिर भी जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
बदला नया ट्रांसफार्मर भी निकला खराब
ग्राम सराय दायमगंज में 25 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले सप्ताह फुंक गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली निगम के अफसरों ने फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया, लेकिन आपूर्ति चालू होने के कुछ देर बाद ही नया ट्रांसफार्मर भी दगा दे गया। ऐसी स्थिति में एक सप्ताह से इस ट्रांसफार्मर से जुडे करीब 25 उपभोक्ता भीषण गर्मी व अंधेरे में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। जेई करन सिंह ने बताया कि नये ट्रांसफार्मर के लिए डिमांड भेज दी गई है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही इसे बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed