फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Power reduction realized the power change

बिजली कटौती ने कराया सत्ता परिवर्तन का अहसास

Tue, 21 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 21 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Power reduction realized the power change
electricity - फोटो : Demo Pic

जिले का वीवीआईपी दर्जा खत्म होते ही तिर्वा क्षेत्र के लोगों को मंगलवार को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक बिजली नहीं आई थी। सुबह भी काफी देर बिजली गुल रही। मेडिकल कालेज में भी अघोषित कटौती के चलते एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन का काम नहीं हो सका। कुछ देर आई बिजली के दौरान जब सीटी स्कैन करने का प्रयास किया गया तो लो वोल्टेज के चलते मशीन में तकनीकी खराबी आ गई।

विज्ञापन


तिर्वा क्षेत्र के लोगों को सोमवार की दोपहर से ही बिजली की अघोषित कटौती का सामना करना पड़ा। सोमवार की देर शाम लोगों को जानकारी हुई कि शासन स्तर से कन्नौज जिले को दी जाने वाली चौबीस घंटे बिजली में कटौती कर दी गई है। सोमवार को भी देर रात्रि नौ बजे के करीब बिजली की आपूर्ति शुरू हुई। मंगलवार की सुबह सात बजे के बाद बिजली गुल हो गई। दस बजे बिजली आई। दोपहर दो बजे के बाद फिर बिजली गुल हो गई। खबर लिखे जाने तक बिजली की आपूर्ति ठप थी।
विज्ञापन


बिजली के इस संकट को लेकर क्षेत्र के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिजली के संकट ने सत्ता परिवर्तन का एहसास करा दिया है। उधर, मेडिकल कालेज में भी बिजली गुल रहने से मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि जनरेटर चलवाकर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया। सीटी स्कैन मशीन में लो वोल्टेज के कारण तकनीकी खराबी आ गई है। उसको दूर करने के लिए दिल्ली से इंजीनियर को बुलवाया जाएगा। उधर, मेडिकल कालेज में बिजली कटौती पर एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि कैंपस एरिया में कुछ फाल्ट आ गए थे। जिनको दुरुस्त कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed