फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Potato, mustard, pea shoots on rain

आलू, सरसों, अरहर पर बारिश की मार

Fri, 27 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Fri, 27 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Potato, mustard, pea shoots on rain
आलू के खेत में भरा पानी। - फोटो : Amar ujala

बेमौसम बारिश किसानों पर आफत बनकर बरसी। खेतों में पानी भर जाने से आलू, सरसों, अरहर की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की जिन फसलों में बालियां आ गई हैं, उन्हें भी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण फसलें खेतों पर गिर गईं। अब इनके सड़ने व रोगों की चपेट में आने की संभावना बढ़ गई है। किसान खेतों में भरे पानी को निकालने के प्रबंध में जुट गए हैं।  

विज्ञापन


गेहूं में ज्यादा पानी होने के कारण गलन रोग व फसलों में पीलापन होने की संभावना है। अब किसान फसलों को बचाने के लिए पानी निकासी के प्रबंध में जुटे हैं। किसान ईश्वर दयाल बताते हैं कि इस बार कोहरे व पाले के चलते आलू की फसल झुलसा व परपरा रोग से चौपट हो गई। बारिश होने के कारण खेतों में पानी भरने से आलू के सड़ने की संभावना बन गई है। अगर दो दिन और बारिश हुई तो ज्यादा नुकसान होगा।
विज्ञापन


किसान श्रवण कुमार का कहना है कि पहले सरसों की फसल पर कोहरे के कारण फूल झड़न व माहू रोग का प्रकोप रहा है। अब जब फसल पकने की कगार पर आ गई है तो तेज बारिश व जोरदार हवाओं के कारण फसल खेत में पट पड़ी है। क्षेत्र में उत्पादन में 40 फीसदी तक गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान वीरेंद्र कुमार कुमार बताते है कि गेहूं की फसल पहले अच्छी थी। पानी बरसने के फसल और अच्छी होने की संभावना थी। दो माह से अधिक बाली वाली गेहूं वाली फसल को बारिश व तेज हवा से नुकसान हुआ है। कम दिन वाली गेहूं की फसल में अधिक पानी भर जाने के कारण पीलापन की चिंता सताने लगी है।


किसान लाल बहादुर वर्मा कहते हैं कि अबकी बार मौसम ने किसानों का साथ नहीं दिया। जिससे सभी प्रकार की फसलों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड व अन्य श्रोतों से रुपये उधार लिए थे। उन्हें उधारी चुकाने में समस्या आएगी। फसल बेंचकर जो रुपये आने थे उससे किसानों ने कई उम्मीदें संजो रखीं थीं, जो टूटने की कगार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed