फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Porridge Day took an observed concordance

खिचड़ी खिलाकर मनाया समरसता दिवस

Sat, 14 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 14 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Porridge Day took an observed concordance
खिचड़ी बांटते लाोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भगवान भाष्कर के उत्तरायण पर्व मकरसंक्रांति को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। नगर में जगह-जगह खिचड़ी भोज हुआ। वहीं कई स्थानों पर गरीबों को खिचड़ी वितरित की गई।

विज्ञापन


मकरसंक्रांति के पर्व पर शनिवार सुबह से ही स्नान और दान का क्रम शुरू हो गया। नगर में कई स्थानों पर समरसता दिवस मनाकर खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। मां दुर्गा पैलेस में भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह जनसेवक, वरुण सिंह ने खिचड़ी भोज किया। जिसमें नगर के राजनैतिक व व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए। मोहल्ला चौधरियान में समाजसेवी आशाराम सैनी ने क्षेत्र के गरीबों को खिचड़ी भोज कराया।
विज्ञापन


सराफा बाजार में व्यापार मंडल ने स्टाल लगाकर पूड़ी और सब्जी का वितरण किया। यहां राजीव दुबे, रामानंद वर्मा, नरेश वर्मा, सुरेश वर्मा पेंटर, दिलीप गुप्ता, पुनीत दुबे, हरिभान सिंह, आनंद गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। मुख्य बाजार में कांग्रेस नेता गोविंद वर्मा ने स्टाल लगाकर खिचड़ी वितरित की। पूर्वी बाईपास पर आलोक दुबे, सालोक दुबे, अंकित पांडेय, संकित पांडेय, गोलू पांडेय, गोरेलाल सैनी, सौरभ ने रिक्शा चालकों को खिचड़ी खिलाई। तालग्राम रोड पर गोकुल धाम के पास श्रीभजनेश्वरनाथ मदिर के बाहर विश्वनाथ गुप्ता, शैलेंद्र पांडेय, दिनेश तिवारी, आदित्य मिश्रा, कौशल किशोर दुबे ने खिचड़ी बांटी। पश्चिमी बाईपास पर शांति गेस्ट हाउस के बाहर आदित्य गुप्ता व आलोक गुप्ता जीतू ने लोगों को खिचड़ी वितरित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed