फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   poorv pradhaan ke ghar se 40 laakh kee choree

पूर्व प्रधान के घर से 40 लाख की चोरी

Mon, 12 Jul 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
poorv pradhaan ke ghar se 40 laakh kee choree
सौरिख(कन्नौज)। चोरों ने पूर्व प्रधान के घर के पिछले हिस्से में लगा दरवाजा तोड़कर नगदी, जेवर समेत करीब 40 लाख रुपये का माल पार कर दिया। वारदात के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। चोरों ने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। सुबह जागने पर परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इलाके के ग्राम सरदापुर में सौरिख-छिबरामऊ मार्ग पर सड़क किनारे पूर्व प्रधान लईक अली का घर है। इनका प्रापर्टी डीलिंग का काम है। विधूना रोड पर टायर एजेंसी है। दो ट्रक चलते हैं। रविवार रात परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। रात 12 बजे से भोर चार बजे के पहले किसी समय मकान के पीछे लगा दरवाजा तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ तोड़कर नगदी और लाखों रुपये कीमत के जेवर समेट लिए। चोरों ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी। सुबह परिजन उठे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। बेटे इस्माइल ने कमरे में लगे दूसरे गेट से बाहर निकलकर कुंडी खोली। कमरे में सामान बिखरा देख सभी के होश उड़ गए। परिजनों के मुताबिक चोरों ने लाखों रुपये की नगदी, करीब एक किलो सोना, एक किलो चांदी के जेवर पार कर दिए। मामले की जानकारी पर एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ शिव कुमार थापा, छिबरामऊ कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, सौरिख के प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड जैकी को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। लईक अली की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिवार के इन सदस्यों के गहने ले गए चोर
चोर लईक अली की पत्नी, बहुओं और बेटियों के गहने ले गए। पत्नी जहां आरा के करीब 250 ग्राम वजन के सोने के गहने, आयशा बेगम पत्नी साहिल के करीब 125 ग्राम के सोने के गहने, शीबा पत्नी मेराज अली के करीब 125 ग्राम के सोने के गहने, अंजली पुत्री लईक अली के करीब 100 ग्राम वजन के सोने के गहने, दुरख्शा बानो पत्नी नजमुल हसन के भी करीब 250 ग्राम वजन के सोने के गहने चोर ले गए। करीब छह सौ ग्राम चांदी के जेवर और सोने के कुछ सिक्के, नगदी भी चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैकी की निशानदेही पर बरामद हुआ झोला
चोरी की वारदात के बाद आरोपियों का सुराग लगाने के लिए खोजी जैकी को मौके पर बुलाया गया। जैकी घटनास्थल से पेट्रोल पंप के पास कब्रिस्तान तक पहुंचा। यहां कपड़ों से भरा झोला बरामद हुआ। इसके अलावा जैकी कोई सुराग नहीं दे सका। पुलिस झोले को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed