फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   poorv nagar paalikaadhyaksh ke putr samet 16 par riport

पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष के पुत्र समेत 16 पर रिपोर्ट

Fri, 03 Apr 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
poorv nagar paalikaadhyaksh ke putr samet 16 par riport
कन्नौज। पुलिस ने शहर की मक्का मस्जिद में ठहरे व इनका सहयोग करने पर 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष का पुत्र भी शामिल है। इनमें 11 लोग निजामुद्दीन में हुए धार्मिक जलसे में शामिल हुए थे। सभी को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए धार्मिक जलसे में शामिल होकर लौटे 11 लोग 31 मार्च को शहर की मक्का मस्जिद में मिले थे। तलैया चौकी प्रभारी विनीत कुमार उपाध्याय ने धारा 144 का उल्लंघन करने, जानबूझ कर कार्य करने और मस्जिद में ठहरने में सहयोग करने पर 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इनमें ताताहेड़ी थाना गगोह सहारनपुर निवासी परवेज पुत्र इकराम, शामली के कैराना बसेढ़ा निवासी जुल्फान पुत्र यूसुफ, यहीं के साजिद पुत्र शाकी, हाजी रुकुमुद्दीन पुत्र अजमुद्दीन, मतलूब पुत्र नेक्की, अलीशान पुत्र अलीहसन, खुर्शीद पुत्र हरजू, आजम पुत्र निराश, हाजी रिजवान पुत्र उमरदीन, नाजिम पुत्र तय्यूब हसन, कन्नौज कोतवाली के हाजीगंज निवासी शादाब पुत्र इमदाद, यहीं के फैजल पुत्र इमदाद, नासिर पुत्र इसरार, मतलूम पुत्र मसूब व हरीम पुत्र हाजी रईस शामिल हैं। हरीम के पिता हाजी रईस नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रारंभिक जांच में इनमें से कोई भी कोरोना से संक्रमित नहीं मिला। 11 जमातियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही मस्जिद में क्वारंटीन किया गया है। दिक्कत होने पर तुरंत सूचना देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed