फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Poonam, who was caught in the border dispute, had her postmortem after 16 hours

Kannauj News: सीमा विवाद में फंसी पूनम का 16 घंटे बाद पोस्टमार्टम

Thu, 13 Mar 2025 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Poonam, who was caught in the border dispute, had her postmortem after 16 hours
तालग्राम। सीमा विवाद में उलझी पुलिस ने दुर्घटना में मृत महिला का शव 16 घंटे तक रखा। परिजन पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करते रहे। एसपी की फटकार के बाद तालग्राम पुलिस ने गुरुवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली चौकी गांव सगरा निवासी विवेक की शादी 17 जून 24 को हरदोई थाना बिलग्राम गांव अकरन निवासी पूनम के साथ हुई थी। देर रात रिश्तेदार के घर बिरियाहार जाते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से पत्नी की मौत हो गई जबकि विवेक घायल हो गए थे। पूनम के शव को मेडिकल कालेज तिर्वा की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। तालग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और कन्नौज कोतवाली क्षेत्र का हादसा बताकर चली गई। जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी मनुज चौधरी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कन्नौज कोतवाली का क्षेत्र में हादसे से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद 16 घंटे पुलिस सीमा विवाद में उलझीं रही। पुलिस की लापरवाही के चलते होली त्योहार पर परिवार परेशान रहे। परिजनाें ने इस मामले में एसपी विनोद कुमार से शिकायत की। एसपी की फटकार के तालग्राम पुलिस हरकत में आई और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने खड़ा करा दिया। उप निरीक्षक शिवकिशोर ने दोपहर बाद शव का पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed