फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pooje gae bhagavaan parashuraam, prasaad baanta, jile mein jagah-jagah hue aayojan, korona ne bhavyata ko kiya pheeka

पूजे गए भगवान परशुराम, प्रसाद बांटा, जिले में जगह-जगह हुए आयोजन, कोरोना ने भव्यता को किया फीका

Sat, 15 May 2021 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
pooje gae bhagavaan parashuraam, prasaad baanta, jile mein jagah-jagah hue aayojan, korona ne bhavyata ko kiya pheeka
कन्नौज। जिले में जगह-जगह भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। कोरोना के चलते बड़े आयोजन नहीं हुए। लोगों ने प्रतिमा को भोग लगा कर पूजा, अर्चना की। प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेखाना स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माला-फूल चढ़ाए। औपचारिक रूप से परशुराम चालीसा, परशुरामाष्टकम स्तुति के साथ आरती की गई। कान्यकुब्ज साथी संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल, आचार्य जगपाल सिंह, अजय मिश्र की उपस्थिति में पूजा, अर्चना हुई। कान्यकुब्ज साथी संस्था वर्ष 1987 से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मना रही है। 1994 से सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन हो रहा है। वैश्विक बीमारी कोरोना के चलते पिछले वर्ष की तरह भव्य रूप नहीं दिया जा सका। संस्था के आग्रह पर लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया।
विज्ञापन

इसी तरह शहर के चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भगवान परशुराम का जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ था। कर्म से वह क्षत्रिय थे। स्वभाव से बहुत क्रोधी भगवान परशुराम को शस्त्र और शास्त्र दोनों का विशेष ज्ञान था। उनके पराक्रम का उदाहरण रामायण और महाभारत में मिलता है। उन्हें चिरायु का वरदान प्राप्त था। सपा के पूर्व जिला महासचिव संजय दुबे ने कहा कि आज भगवान परशुराम से प्रेरणा लेकर शस्त्र उठाने का समय है। देश में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। भ्रष्ट लोगों को खत्म करने के लिए भगवान परशुराम का अनुसरण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, संजीव मिश्रा, प्रवीण दुबे, पवन अवस्थी, सभासद अनुराग मिश्रा, सभासद धर्मवीर पाल, रमेश यादव, वीरपाल, सभासद गोविंद दुबे, मनीष मिश्रा, कल्लू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed