{"_id":"578a80bf4f1c1b010513e86d","slug":"pomegranate-seeds-found-in-raids-in-color","type":"story","status":"publish","title_hn":" छापे में अनार के दानों में मिला रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में अनार के दानों में मिला रंग
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
फल की दुकान पर छापा मारती खाद्य सुरक्षा टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा टीम ने सरायमीरा में कटे, सड़े व गले फलों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों से सड़े फल फिकवाए गए। छापे के दौरान एक फल की दुकान पर अनार के दानों में रंग मिला। मौके पर ही टीम ने नमूना भरा।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार व सुभाष सोनकर ने शहर के मोहल्ला सरायमीरा में कटे, सड़े व गले फलों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एक ठेली पर सड़े आम दिखाई दिए। टीम ने दुकानदार से फल फिकवा दिए। इसी तरह एक दुकानदार गले हुए केले बिक्री करता हुआ मिला। यहां भी इन्हें नष्ट करवा दिया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसे फलों की बिक्री करते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद टीम ने एक फल की दुकान पर चेकिंग अभियान चलाया। यहां अनार के दानों को निकालकर बाल्टी में रखा गया। जांच में पाया गया कि दानों में रंग की मिलावट की गई है। तलाशी के दौरान फल की ठेली पर रंग की डिब्बी भी बरामद की गई। इस पर टीम ने अनार के दानों का नमूना भरा। दुकानदार को चेतावनी दी गई कि दोबारा मिलावट मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।