फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political,samajwadi party,kannauj,kannauj news,akhilesh yadav

बिजली फ्री देने वाले सोलर प्लांट से भाजपा सरकार वसूलेगी बिल

Wed, 27 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
political,samajwadi party,kannauj,kannauj news,akhilesh yadav
कन्नौज में सपा पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव व अन्य नेता। स? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सपा मुखिया एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जिस फकीरेपुर के जिस सोलर प्लांट से लोगों को फ्री बिजली मिलती थी, भाजपा सरकार अब उसका बिल वसूलेगी। सरकार परिषदीय स्कूलों के बच्चों को किताबें तक नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां दोपहर में पत्रकारों से बात की। इसमें कहा कि भाजपा सरकार के पास इतना भी बजट नहीं है कि जिस योजना को सपा सरकार ने शुरू किया था, उसे उसी तरह चला सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के फ्री बिजली देने के घोषणा पत्र पर कहा कि वे सरकार के इस वादे को पूरा करने के लिए सदन में मामला उठाएंगे। उन्होंने महंगा कोयला खरीदने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद कलीम खां, पूर्व विधायक अनिल दोहरे, कलियान सिंह दोहरे, अरविंद यादव, अनिल पाल, नवाब सिंह यादव, इंद्रेश यादव, बउअन तिवारी, दरोगा कटियार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यता अभियान चलेगा, निकाय चुनाव लड़ेंगे
सपा मुखिया ने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। एक दिन वे कन्नौज आएंगे और किसी गांव में जाकर सदस्य बनने वाले लोगों से मिलेंगे। कहा कि सदस्यता अभियान चुनाव आने तक चलेगा। कहा कि नगर निकाय चुनाव सपा जोरशोर से लड़ेगी। इसको लेकर कार्यकर्ता सुझाव भी देंगे।
तालग्राम कांड में भाजपा का हाथ, कई लोग झूठे फंसे
तालग्राम कांड का जिक्र करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि इसमें भाजपा के लोग दोषी हैं। निर्दोषों को झूठा फंसाया गया है, उनको छोड़ा जाए। सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि जब-जब चुनाव आता है भाजपा के लोग ऐसे ही काम करते हैं। भाजपा के लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर भाजपा सरकार में हुआ भ्रष्टाचार
कन्नौज। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि पीडब्ल्यूडी में ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर भाजपा सरकार में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। स्वास्थ्य विभाग में भी इतना बड़ा भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ है। डिप्टी सीएम खुद आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष ने तो कुछ कहा ही नहीं है। इस मामले की जांच सीबीआई से करानी होगी। एक मंत्री ने तो खुद की जाति की वजह से अपमानित होने की बात कही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा साफ नहीं हुई, डीजल, पेट्रोल महंगा हो गया। प्रदेश सरकार की सहमति पर ही दूध, दही व सूजी पर जीएसटी लग गया है। भाजपा से ऐसे सवाल न कोई पूछे, इसलिए धर्म और जाति में झगड़ा कराया जा रहा है। प्रदेश को सूखा ग्रस्त घोषित करने के सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार के एक मंत्री ने कृत्रिम बारिश कराने की बात कही थी। अब वे कृत्रिम बारिश कराएं। उन्होंने दिल्ली से मुंबई तक बनने वाले एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश से भी जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed